जाना था जापान पहुंच गए चीन!

Date:

मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और रनवे पर कम दृश्यता (लो-विजिबिलिटी) का असर अब हवाई सेवाओं पर भी साफ दिखाई दे रहा है। खराब मौसम के कारण रायपुर से मुंबई जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को बीच रास्ते हैदराबाद डायवर्ट करना पड़ा। इस वजह से यात्रियों को करीब चार घंटे की देरी का सामना करना पड़ा। रायपुर से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट निर्धारित समय से लगभग एक घंटे की देरी से सुबह 10:45 बजे रवाना हुई थी। हालांकि, मुंबई एयरपोर्ट पर लगातार खराब मौसम और लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने के कारण विमान को दोपहर 1:55 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा।
मुंबई एयरपोर्ट पर लगातार हो रही भारी बारिश और लो-विजिबिलिटी के कारण केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न शहरों से आने-जाने वाली कई उड़ानें भी प्रभावित रहीं। कई विमानों को हवा में इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ उड़ानों को वैकल्पिक हवाई अड्डों पर डायवर्ट किया गया। लगातार खराब मौसम के चलते यात्रियों को उड़ानों में देरी और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। एयरलाइंस यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जांचने की सलाह दे रही हैं।

पहले भी तूफान ने रोका था दिल्ली फ्लाइट का रास्ता
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में दिल्ली से आने वाली फ्लाइट मौसम खराब होने के कारण करीब 4 घंटे विलंब से पहुंची। इसकी जानकारी मिलते ही यात्रियों ने एयरपोर्ट में जमकर हंगामा किया। उन्होंने विमानन कंपनी और एयरपोर्ट प्रबंधन पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए जमकर भड़ास निकाली। आक्रोशित यात्रियों का कहना था कि उन्हें वास्तविक स्थिति की जानकारी नहीं दी गई। इसके चलते परिजनों के साथ फ्लाइट का इंतजार करते रहे। वहीं पूछताछ करने पर हर बार उन्हें दिल्ली से फ्लाइट के रवाना होने की जानकारी दी जाती रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

13 साल की मासूम और 32 दरिंदे…14 गिरफ्तार! पढ़ें पूरी घटना

नई दिल्ली: राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की...

छत पर सोलर पैनल लगा रहे दो युवकों की करंट से दर्दनाक मौत…पढ़ें!

राजधानी रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में बड़ा हादसा हो...

नशे में चूर पति के सामने पत्नी से गैंगरेप!

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना...