#BREAKING रायपुर: सम्मानपुर नकटी में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज संगठन महासभा की बैठक संपन्न!
पीड़ित परिवारों के हक की लड़ाई लड़ेगी महासभा!
सरकार ने भरी बरसात गरीबों को बेघर कर ठीक नही किया!
सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के संयोजन में न्यायालीन प्रक्रिया की शुरुआत, वकीलों ने निशुल्क कानूनी लड़ाई लड़ने हामी भरी!
चारागाह की जमीन के आसपास रसूखदारों का बेजाकब्जा है वहां प्रशासन ने क्यों नहीं चलाया बुल्डोजर?
प्रदेश में इस तरह के कार्रवाई के खिलाफ जनता को एकजुट होकर लड़ने और सामूहिक एकता बनाए रखने निर्देश!
प्रदेशभर के राजनीतिक गैर राजनीतिक दलों के मुखिया, सर्व समाज के प्रादेशिक पदाधिकारी सहित पीड़ित परिवार रहें उपस्थित, प्रदेशवासियों के हित में कई प्रस्ताव पारित!
आने वाले दिनों में दिखेगी सामाजिक एकता और प्रादेशिक एकजुटता की बड़ी मिशाल!
समाज से राजनीति न की राजनीति से समाज की धारणा पर व्याख्यान, सरकार जनता के लिए काम करे:पुरखौती
छत्तीसगढ़ को बाहरी प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं ने मिलकर लूट का अड्डा बना लिया, छत्तीसगढ़ियों का बिखरा होना उनका हथियार, प्रादेशिक अस्मिता और सांस्कृतिक,भाषाई स्वाभिमान जगाने प्रदेशभर में चलाया जाएगा महाअभियान, हर जिले में होगी महापंचायत!
आयोजन में गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश संरक्षक दादा ठाकुर राम गुलाम सिंह, कुर्मी समाज के केंद्रीय पदाधिकारी ललित बघेल, पुरखौती महासभा रायपुर जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा, स्वाभिमान मंच केंद्रीय अध्यक्ष पूरन साहू, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला और केंद्रीय पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में CKS के सेनानी और छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्ररथ गर्व शामिल हुए।

