गांव की हर बेटी को दांपत्य जीवन की शुरुआत पर देते हैं 5001 रुपए का शगुन!
मोहदी सरपंच गिरधर साहू की पहल, अब तक 23 बेटियों का कन्यादान!
विधानसभा धरसींवा से लगे ग्राम मोहदी सरपंच की कार्यशैली इन दिनों चर्चा में है, पूर्व में दो बार सरपंच रह चुके वर्तमान सरपंच गिरधर साहू यूं तो समाज के प्रदिप्तमान व्यक्ति है, वे लगातार क्षेत्रीय अधिकारों के लिए मुखर रहे हैं और यही कारण रहा कि ग्राम मोहदी का प्रतिनिधित्व आज से पहले भी वे दो बार कर चुके हैं।
कभी भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता धरसींवा मंडल के अध्यक्ष की भूमिका निभाकर क्षेत्र में राजनीतिक धमक रखने वाले श्री साहू प्रदेश के कई बड़े राजनीतिक व्यक्तित्व जैसे सांसद बृजमोहन अग्रवाल के सहपाठी रहे हैं तो वहीं पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस जी के भी बहुत करीबी माने जाते हैं।
भाजपा में तीन बार के क्षेत्रीय विधायक देवजी पटेल को कंधे पर उठा कर क्षेत्र की जनता से परिचित कराने वाले भी कभी गिरधर साहू ही हुआ करते थे।
वर्ष 2015 में स्थानीय मजदूरों के लिए लड़ाई लड़ते हुए प्रदेश की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना को अस्तित्व में लाने का श्रेय भी श्री साहू को ही जाता है, प्रदेशवाद की मशाल लेकर आज क्षेत्रीय राजनीतिक दल जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी काम कर रही है वह भी गिरधर साहू के प्रयासों का ही कमाल है।

श्री गिरधर साहू, सरपंच ग्राम मोहदी, धरसींवा, रायपुर
अपने समय के तेजतर्रार छात्र नेता रहे श्री साहू क्षेत्रीय अस्मिता के लिए हमेशा मुखर रहे यही कारण रहा की उन्हें परप्रांतीय नेताओं ने किनारे किया।
बताते हैं की जब वर्ष 2014 में विधानसभा के लिए टिकट की दावेदारी की तभी बाहरी नेताओं ने उन्हें बीजेपी से हटाने षड्यंत्र रचा इसी समयकाल में अमित बघेल भी श्री साहू से जुड़े और क्षेत्रीय अस्मिता, स्थानीय अधिकारों की लड़ाई शुरू हुई जो अनवरत जारी है।
गिरधर साहू अभी CKS के प्रदेश संयोजक है और लगातार क्षेत्रीय अधिकारों के लिए फिक्रमंद हैं, आज जब जेसीपी के अमित बघेल और CKS के अजय यादव जेल में बंद हैं तब भी प्रदेशवाद की मशाल श्री साहू के नेतृत्व में धधक रही है।
हमेशा एकांत और चिंतनशील रहने वाले गिरधर साहू कुशल राजनीतिक कूटनीतिज्ञ हैं जिसका लाभ जेसीपी और CKS को मिलता रहा है।
वर्तमान में वे अपने गांव मोहदी के सरपंच की भूमिका सफलता पूर्वक निभा रहे हैं साथ ही अन्य क्षेत्रों से भी सामंजस्व बनाए आगे बढ़ रहे हैं।
अपनी एकबोलिया जुबान और हास्य पुट के लिए भी गिरधर साहू जाने जाते हैं, युवाओं में खासा प्रभाव रखने वाले श्री साहू भले ही अपने उम्र का 65 सावन पार कर चुके हों पर उनकी राजनीतिक कार्यशैली छत्तीसगढ़ के युवाओं को हमेशा आगे लाने की रही है, उन्ही के नेतृत्व में अमित बघेल जैसा प्रदेशवादी तैयार हुआ और अभी भी लाखों युवा तैयार हो रहे हैं जो अपनी मिट्टी में अपने अधिकार की बात करते हैं, लड़ते हैं और व्यवस्था से आंख मिलाकर सवाल पूछने की ताकत रखते हैं।
2023 के विधासभा चुनाव में धरसींवा से सबसे ज्यादा लगभग 480 वोट इसी मोहदी गांव से JCP के अमित बघेल को मिले थे और तब 12 दिन की पार्टी JCP को लोगों की जेहन तक पहुंचाने में गिरधर साहू की रणनीति काम आई थी, इसके पहले गिरधर साहू को ही इस क्षेत्र से उम्मीदवार माना जा रहा था पर युवा आइकॉन अमित बघेल को आगे कर मैदानी लड़ाई और रणनीतिकार के रूप में काम करना श्री साहू ने स्वीकार किया था।
सोशल मीडिया, अखबार की सुर्खियों से हमेशा दूर रहने वाले गिरधर साहू छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के तमाम सेनानियों के लिए प्रेरणा हैं और अब राजनीतिक दल JCP के राजनीतिक पंडित के रूप में भी श्री साहू जाने जाते हैं।

खुद को पोस्टर की शान के रूप में देखने की चाहत रखने वालों के इस युग में गिरधर साहू बड़ी खामोशी से अपने प्रदेश और प्रदेशवासियों के लिए लड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ियाराज की संकल्पना पूरी करने की जिद्द उन्हें बढ़ती उम्र में भी जवान बनाए रखती है ऐसे माटीपुत्र की इस प्रदेश को बहुत जरूरत है जिनके कृतित्व और दिशा निर्देश पर नौजवानों को माटी भक्ति की प्रेरणा मिलती है।
सरपंच के रूप में गिरधर साहू लगातार अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं और गांव की हर बेटी को नव जीवन के पहले पग पर अपना आशीर्वाद और 5001 रुपए का शगुन दे रहे हैं, खबर लिखने तक लगभग 23 बेटियों को यह राशि दी जा चुकी है जो 1 लाख 15 हजार 23 रुपए होते हैं यह क्रम जारी रहने वाला है।
यह राशि विशुद्ध रूप से उनकी अपनी कमाई राशि है उन्होंने बताया की अभी खरीफ सीजन में धान बेचने के बाद मिली सारी राशि उन्होंने बेटियों को शगुन के रूप में बांट दिया, यह प्रेरणा है समाज के लिए और अपनत्व का भाव भी।
“गांव की हर बेटी, मेरी बेटी है, एक पिता के रूप में हमेशा मैं उनके अच्छे बुरे में जीवनपर्यंत खड़ा रहूंगा” ये शब्द हैं गिरधर साहू जी के जिनसे चुपचाप रहकर जनसेवा की सीख ली जा सकती है।
