सारंगढ़: पत्रकार से मारपीट करने वाला कृषि विभाग का REO सस्पेंड!

Date:

सारंगढ़: बिलाईगढ़ के कृषि विस्तार कार्यालय में पत्रकार से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ और देखते ही देखते प्रदेशभर के पत्रकार संगठनों ने मोर्चा खोल दिया।
पीड़ित पत्रकार पोस राम साहू ने छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष से बात की, अपनी पीड़ा बताई और पुरी घटना का ब्यौरा दिया, प्रेस क्लब रायपुर के पत्रकार साथियों ने इस घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की और सारंगढ़ जिला के बड़े अधिकारियों के संज्ञान में यह बात डाली।

प्रसिद्ध सोशल मीडिया शो इतवार जोहार LIVE में भी जिला प्रशासन को चेताया गया जिसके बाद कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी अधिकारी को निलंबित कर दिया है।
मामला यह था
पत्रकार पोस राम साहू किसानों की समस्या लेकर कृषि विस्तार अधिकारी के पास गए थे, किसान सम्मान की राशि नही मिलने की शिकायत थी किसान की, पत्रकार ने इस मामले पर अधिकारी से सवाल जवाब किया जो राजभाषा छत्तीसगढ़ी में था जिस पर अधिकारी बिफर गया और अपने मातहत REO प्रवीण पटेल को पत्रकार पर मारपीट के लिए उकसाते हुए सबक सिखाओ अंदाज में पीटते देखते रहा।
इस मामले में पत्रकार संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दिखाई और कलेक्टर के निर्देश पर उपसंचालक कृषि विभाग ने आरोपी REO को निलंबित कर दिया।
इस मामले में पुलिस को FIR दर्ज कर आरोपी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिए कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से एक अहम न्यायिक फैसला…जरूर पढ़ें!

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से एक अहम न्यायिक फैसला सामने आया...

‘अमित’ जोगी को राहत, बघेल का क्या?

'अमित' जोगी को राहत, बघेल का क्या? छत्तीसगढ़ की राजनीति...

कोरबा: शक की शह पर मौत का खेल…पढ़ें पूरी कहानी!

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद खौफनाक और...

जनगणना 2026 और मातृभाषा छत्तीसगढ़ी…पढ़ें गजेंद्ररथ का विश्लेषण!

'छत्तीसगढ़ी' पहले आठवीं अनुसूची में शामिल कराने आंदोलन करना...