खरोरा केसला बेजाकब्जा कब टूटेगा…यहां जानिए!

Date:

खरोरा ब्लाॅक के प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला से अवैध कब्जा खाली कराने के निर्देश

रायपुर: कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने जनदर्शन के माध्यम से आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर जनदर्शन में आज खरोरा ब्लाॅक के केशला ग्राम पंचायत में स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला की भूमि में अवैध कब्जा को खाली करने की शिकायत की गई। इस मामले में तत्काल कलेक्टर ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। साथ ही आरंग ब्लाॅक के कुम्हारी निवासी श्री गजेंद्र साहू ने अपनी जमीन के बंदोबस्त में त्रुटि होने की शिकायत की। मामले में कलेक्टर ने आरंग एसडीएम को निराकरण के लिए निर्देशित किया है। धरसींवा के टेकारी निवासी श्री नेतराम सिंह ठाकुर ने भूमि का बंटाकन नहीं किए जाने का आवेदन दिया, इस मामले में कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पुरानी बस्ती निवासी श्री कपिलनारायण अग्रवाल के खसरा नंबर में त्रुटि को सुधार करने के निर्देश दिए है। डगनिया निवासी प्रेमलता ने नामांतरण करने के लिए आवेदन किया, जिस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। साथ ही कलेक्टर ने रहवासी काॅलोनी में छोटे-छोटे खुलने वाले होटलों पर रोक लगाने के साथ सख्ती करने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थेे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...