राज्योत्सव बनाम छत्तीसगढ़ महतारी: CKS की बड़ी चेतावनी…पढ़ें!

Date:

छत्तीसगढ़, राज्य निर्माण के 26 वाँ वर्ष मना रहा है और  राज्योत्सव स्थल पर छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र का विवाद गहरा रहा है, दरअसल हर वर्ष की तरह प्रदेश की सरकार राजधानी सहित सभी जिलों में राज्य उत्सव का आयोजन कर रही है और ऐसे मौके पर छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र सभी बैनर पोस्टर से नदारत है! राजधानी रायपुर के राज्योत्सव स्थल पर प्रदेश के युटयुबर्स पहुंचकर वीडियो बना रहे हैं और इस बात पर आश्चर्य कर रहे हैं की जो खुशी हम मना रहे हैं जिस बात का त्यौहार मना रहे हैं वही छत्तीसगढ़ महतारी शासकीय आयोजन के प्रचार पोस्टरों से गायब है!

छत्तीसगढ़ प्रदेश की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने इस बात का कड़ा विरोध किया है और राज्योत्सव बहिष्कार की चेतावनी दी है!
संगठन के प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्ररथ ने इसे दुर्भाग्यजनक बताते हुए कहा कि आज हम छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता का गौरव दिवस मना रहे हैं और वही महतारी सरकारी आयोजनों के बैनर पोस्टर से गायब हैं बड़े-बड़े राजनेताओं के छाया चित्रों से हमें कोई परहेज नहीं लेकिन हमारी अस्मिता की परिचायक छत्तीसगढ़ महतारी का यह अपमान आम छत्तीसगढ़िया बर्दाश्त नहीं करेगा संगठन ने सरकार को चेताया है की समय रहते छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता की पहचान कर ले और छत्तीसगढ़ महतारी को सम्मान दें नहीं तो छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की आवाज अपनी अस्मिताई ताकत के साथ सत्ता पर भारी पड़ सकती है!

गजेंद्ररथ ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस महान तिथि को छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता गौरव दिवस के रूप में छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान महापरब मान कर मनाएं, आज अपने घरों में छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र पर आरती करते हुए राज्यगीत गाएं और गर्व करें कि मां भारती की बेटी छत्तीसगढ़ महतारी, भगवान राम के ननिहाल में हमारा जन्म गौरव का विषय है।

प्रदेश भर में CKS के सेनानियों से अपील करते हुए गजेंद्ररथ ने सभी स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति स्थलों पर आज छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती का आयोजन किया जाए।

छत्तीसगढ़ बजरंग दल को राजधानी के कलेक्ट्रेट परिसर महतारी मूर्ति स्थल पर महाआरती आयोजन के लिए बधाई देते हुए गजेन्द्ररथ ने सभी राजधानीवासियों को इस महाआरती में शामिल होने निवेदन किया है।

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने यह अपील भी की है, आज अपने बच्चों को राज्य निर्माण संघर्ष की बात भी बताएं, कैसे छत्तीसगढ़ के पुरखों ने यह राज्य लड़ कर पाया और आज जिस उद्देश्य से पृथक राज्य की कल्पना की गई थी क्या पूरी हुई इस पर भी चर्चा आयोजित की जाए।

संगठन के प्रदेश संरक्षक दादा ठाकुर राम गुलाम सिंह ने इस मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए छत्तीसगढ़िया होने पर गर्व करने की बात कही, प्रदेश संयोजक दिलीप मिरी, प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र साहू सहित सभी प्रदेश कार्यकारणी ने बताया कि प्रदेश की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना रायपुर में राज्य उत्सव को अपने तरीके से छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता गौरव दिवस के रूप में छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान महापरब 2026 आने वाली 29 नवंबर को पूरे वैभव के साथ मनाने जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण…पढ़ें!

एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त...

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को उन्नत सरसों बीज का वितरण…पढ़ें!

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को उन्नत सरसों...