खरोरा कॉलेज में पुरस्कार वितरण समारोह विधायक अनुज शर्मा हुए शामिल…क्या कहा पढ़िए!

Date:

रायपुर जिला के नगर पंचायत खरोरा स्थित स्वर्गीय राम प्रसाद देवांगन शासकीय महाविद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 2025 का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उपस्थित विद्यार्थी समूह को संबोधित किया, उन्होंने छात्र जीवन को भविष्य निर्माण की की कड़ी बताते हुए अपने छात्र जीवन पर भी प्रकाश डाला और विद्यार्थियों से यह अपील भी की और कहा, कैरियर निर्माण के लिए विभिन्न विषयों के साथ तकनीकी और सोशल मीडिया की शक्ति को भी समझ कर आगे बढ़े।
अनुज शर्मा ने माइक हाथ में लेते ही छत्तीसगढ़ की मातृभाषा छत्तीसगढ़ी में अपना संबोधन शुरू किया और विद्यार्थियों से संवाद किया इस मौके पर नगर पंचायत खरोरा के पूर्व अध्यक्ष अनिल सोनी सहित नवनिर्वाचित पार्षद गण उपस्थित रहे, पार्षद सुमित सेन, जयप्रकाश वर्मा, पंचराम यादव शामिल रहें।

महाविद्यालय में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की अगवानी करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या शंपा चौबे सहित स्टाफ ने मुख्य अतिथि विधायक अनुज शर्मा को प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया और अपने कॉलेज में उनके शुभ आगमन के लिए धन्यवाद देते हुए कॉलेज परिसर में कई तरह की समस्याओं को भी विधायक के सामने रखा और सुविधाओं की मांग की।
उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे विद्यालय मैं विद्यार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है सुविधाओं को भी बढ़ाने की जरूरत महसूस हो रही है, प्राचार्य ने 8 पंक्तियों में मांग पत्र भी विधायक को सौंपा जिसे विधायक अनुज शर्मा ने जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन भी दिया।
पुरस्कार वितरण समारोह के अंतर्गत वर्ष भर हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अव्वल आए विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया, मेडल प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र बांटे गए।
मुख्य अतिथि विधायक अनुज शर्मा ने अपने हाथों से विद्यार्थियों को पुरस्कार बांटे और उनका उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने बताया कि वे विधानसभा सत्र के मध्यांतर में भोजन अवकाश के बीच इस विशिष्ट कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हैं और अब उन्हें फिर से लौटकर विधानसभा सत्र की कार्यवाही में शामिल होनी है।

इस बीच नगर पंचायत खरोरा के पूर्व अध्यक्ष अपने नवनिर्वाचित पार्षदों सहित कार्यक्रम में उपस्थित हो चुके थे उनके स्वागत वंदन के पश्चात विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया।
बतादें की खरोरा के इस सरकारी महाविद्यालय में लगभग 400 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं, जिनमें ज्यादातर आसपास के गांव से पढ़ाई करने आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

लक्ष्मी वर्मा जायेंगी राज्यसभा: बीजेपी ने बड़े वोट बैंक कुर्मी समाज को साधा!

बीजेपी ने राज्य सभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित...

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...

स्व. सुशील भोले को अंतिम विदाई: छत्तीसगढ़ी साहित्य का सूर्य हुआ अमर! सरकार की उदासीनता पर बोले गजेंद्ररथ!

छत्तीसगढ़ में आदि धर्म संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार...

खरोरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संरक्षित जमीन, ग्राउंड के भीतर कई मकानों के मेन गेट!

रायपुर: नगर पंचायत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राउंड...