पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बस, सामने का हिस्सा चकनाचूर, दर्जनभर लोग घायल

Date:

जिला मुख्यालय से लगभग 9 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम तिलई और खैरझिटी के बीच आज लगभग साढे़ 9 बजे जागीरदार ट्रवलर्स बस एक पेड़ से जा भिड़ी, जिससे बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। यह बस राजनांदगांव से घुमका जा रही थी।

सड़क दुर्घटना को लेकर बस में सवार लोगों ने बताया कि बस सुबह 9 बजे के लगभग बस स्टैंड से निकली थी। इससे पहले चालक ने बस में कुछ मरम्मत की थी। ग्राम तिलई के समीप लकड़ी टाल के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। सूचना मिलने पर तत्काल चिखली पुलिस, सीएसपी और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और बस में सवार सभी घायलों निकालकर मेडिकल कालेज अस्पताल भिजवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

MP के किसानों ने देखा आरंग में मखाने की खेती…पढ़िए पूरी खबर!

मध्यप्रदेश के किसानों का ग्राम लिंगाडीह आरंग में मखाना...

छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन CKS के प्रदेश प्रवक्ता बने गजेंद्ररथ गर्व…पढ़ें पूरी खबर!

प्रदेश की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति...

लक्ष्मी वर्मा जायेंगी राज्यसभा: बीजेपी ने बड़े वोट बैंक कुर्मी समाज को साधा!

बीजेपी ने राज्य सभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित...

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...