छत्तीसगढ़ की एक वर्षीय इरजा कुरैशी का कमाल: तोड़े कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड

Date:

बिलासपुर की एक नन्ही सी बच्ची ने अपनी कम उम्र में ऐसी मिसाल पेश की है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. व्यापार विहार स्थित नगर निगम कॉलोनी में रहने वाली एक वर्षीय इरजा कुरैशी ने न केवल शासन की योजनाओं का भरपूर लाभ उठाया, बल्कि अपने अद्भुत कौशल और परिश्रम से कई नेशनल और इंटरनेशनल रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं. इरजा ने एक साल की उम्र में 42 से अधिक सरकारी प्रमाणपत्र और 102 जंपिंग के रिकॉर्ड दर्ज किए हैं.

दरअसल, महाराणा प्रताप चौक के पास रहने वाले आर्किटेक्ट पिता अलफरहान और माता स्वालेहा कुरैशी ने बताया कि अपनी एक वर्षीय बेटी इरजा कुरैशी को शासन की कमोबेश सभी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया है. कम उम्र में बच्चों को जो योजनाएं शासन की ओर से दी जा रही हैं लगभग सभी की सभी का इस परिवार ने लाभ लेकर जागरूक परिवार होने का प्रमाण दिया है. आधार कार्ड से लेकर जन्म प्रमाण पत्र, सुकन्या समृद्धि योजना, पासपोर्ट, आंगनबाड़ी योजना, पेन कार्ड जैसे लगभग 42 प्रकार के प्रमाणपत्र की यह बच्ची धारक है. जंपिंग के मामले में भी उसने रिकॉर्ड कायम किया है, 1 मिनट में 102 बार जंपिंग कर बच्ची ने पिछले 72 बार के जंपिंग का रिकॉर्ड तोड़ा है.

इरजा के नाम पर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड, वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड, गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड आफ इंडिया, कलाम वर्ल्ड रिकॉर्ड इंटरनल, ज़खी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड,चेतन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड,इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, किंग बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड जैसे तमाम रिकॉर्ड पर इसका नाम दर्ज है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया गया जागरूक…पढ़ें!

जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर...

भैया जी स्माइल…अमित कथा पढ़ें!

छत्तीसगढ़ के पहले सीएम अजीत जोगी का बेटा और...

छत्तीसगढ़ के राज्यगीत के रचयिता डॉ. नरेंद्र देव वर्मा की जयंती…जानें उनका जीवन!

छत्तीसगढ़ के राज्यगीत के रचयिता डॉ. नरेंद्र देव वर्मा छत्तीसगढ़ी...