नक्सलियों को बड़ा झटका: सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में घातक सामग्री की बरामदगी से नापाक मंसूबे किए नाकाम

Date:

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बार फिर जवानों ने नक्सलियों की नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया है। सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में डम्प सामाग्री जिसमें BGL सेल बनाने का सामग्री, विस्फोटक सामग्री सहित व अन्य नक्सली सामाग्रियां बरामद किया है।

बता दें सुकमा में एसपी किरण चव्हाण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर नवीन कैम्प मेट्टागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत 203 वाहिनी कोबरा, 131 वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी आरओपी व डेप्ट प्रोटेक्शन ड्यूटी ग्राम मेट्टागुड़ा व दुलेड के मध्य आसपास क्षेत्र जंगल पहाड़ी की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम मेट्टागुड़ा से दुलेड के जंगल पहाड़ियों में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बल के जवानों को भारी नुकसान पहुंचाने की नीयत से छुपाकर रखें भारी मात्रा में डम्प सामाग्री जिसमें BGL सेल बनाने का सामग्री , विस्फोटक सामग्री सहित व अन्य नक्सली सामाग्रियां बरामद किया गया। इस प्रकार सुरक्षा बल के जवानों के द्वारा माओवादियों के मंसूबों को विफ़ल कर दिया गया ।बाद सभी पार्टी अभियान करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस आयीं। नक्सलियों के बरामद डम्प सामाग्रियों में विस्फोटक सामान, बीजीएल और कई घातक सामग्री बरामद किये गये जिससे नक्सलियों के नापाक मंसूबे विफल हो गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

दीपका गौरव पथ से कोयला परिवहन… CKS का HC में जनहित याचिका!

कोरबा जिले के दीपका गौरव पथ में कोयला परिवहन...

भरत देवांगन हाई स्कूल खरोरा के संस्थापक दाऊ रामप्रसाद (डंडीराम) देवांगन जी की पुण्यतिथि…पढ़ें!

पुण्यतिथि पर श्रद्धा-सुमन: शिक्षा एवं समाज सेवा के प्रेरणास्रोत...

‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी संपादकीय टीम से हटाए गए…पढ़ें!

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘जनमन’ के संपादकीय...