अपर कलेक्टर के बेटे की डूबने से मौत: रायगढ़ में छुट्टी मनाने आया जॉय लकड़ा डैम में डूबा

Date:

छत्‍तीसगढ़ रायगढ़ जिले के टीपाखोल डैम में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक दिल्‍ली से छुट्टी मनाने के लिए रायगढ़ आया हुआ था। जहां वह अपने दोस्‍तों के साथ घूमने गया था, वे डैम पहुंचे जहां यह हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसान बालोद अपर कलेक्‍टर अजय लकड़ा का बेटा जॉय लकड़ा दिल्ली से लौटा था। वह दिल्‍ली में ही पढ़ाई कर रहा था। वह अपने दोस्‍तों के साथ डैम पर घूमने गया था। तभी मंगलवार की रात करीब 8 बजे वह अपने दोस्‍तों के साथ डैम पर बैठा हुआ था। जहां ब्‍लूटूथ स्‍पीकर की मदद से गाना सुन रहे थे। तभी अचानक से स्‍पीकर पानी में गिर गया। जॉय स्‍पीकर को निकालने के लिए पानी में जा उतरा। लेकिन वापस नहीं लौटा।

बताया जा रहा है कि जब पानी में स्‍पीकर निकालने के लिए जॉय उतरा तो कुछ देर तक वह बाहर नहीं आया। इस पर उसके दोनों दोस्‍त उसे बचाने की कोशिश में लगे रहे। सबसे बड़ी बात यह है कि उसके दोस्‍तों को भी तैरना नहीं आता था, इसी के चलते उन्‍होंने तत्‍काल कोतरा रोड पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसका रेस्‍क्‍यू किया।

जिला कमांडेट के द्वारा जानकारी दी कि रात में सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंच गई थी। टीम के द्वारा करीब 10 बजे से रेस्‍क्‍यू शुरू कर दिया गया था। रेस्‍क्‍यू रात 3 बजे तक चला, लेकिन जॉय को तलाश करने में असफल रहे। इसके बाद बुधवार सुबह 6 बजे से फिर रेस्‍क्‍यू शुरू किया। करीब एक घंटे बाद डेडबॉडी मिल गई। टीम ने पीएम के लिए भेजा।

इस मामले में कोतरा रोड़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता बालोद में अपर कलेक्‍टर हैं। युवक जॉय की मां अनिता लकड़ा जिंदल स्‍कूल में टीचर हैं। शव को पीएम के लिए भेजा गया है, पीएम के बाद पंचनामा बनाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...