आदर्श आचार संहिता लागू: नगर पालिका ने शुरू किया बैनर-पोस्टर हटाने का अभियान

Date:

छत्तीसगढ़ में आज से आगामी होने वाले नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखें की घोषणा कर दी है। जिसके बाद से अधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीमों ने खंभों पर सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टर बैनर हटवाना शुरू कर दिया है। नगर पालिका बेमेतरा की टीम नगर पालिका के 21 वार्डो में सक्रिय हो चुकी हैं। नगरीय निकाय चुनाव 2025 की आदर्श आचार संहिता जारी होने के साथ ही 20 जनवरी सोमवार की शाम को बेमेतरा नगर पालिका की सड़कों पर आचार संहिता का डंडा चलने लगा है।शाम को ही नगर पालिका की टीम निकल पड़ी है और दौरान नगर के दीवारों, खंभों पर लगे भाजपा व कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेताओ संभावित उम्मीदवार के बैनर पोस्टर, उतरवा दिए हैं। चुनावी माहौल के लिए लगाए गए पोस्टर बैनर, होडिंग हटाने का सिलसिला जारी है। चुनावी तारीखों का ऐलान होने से साथ ही अधिकारी आदर्श आचार संहिता की सख़्ती से पालन कराने के लिए सड़को पर उतर गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन…

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक...

‘माता कौशल्या संग तीजा तिहार’

रायपुर/चंदखुरी,13 सितंबर 2026। चित्रोत्पला लोककला परिषद द्वारा राकेश तिवारी की...