खजुरानी धान खरीदी केंद्र में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला किसान के नाम पर बेचे गए 128 क्विंटल धान

Date:

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के भोथिया तहसील के अंतर्गत आने वाले धान खरीदी केंद्र खजुरानी में एक महिला किसान के द्वारा अवैध रूप 128 क्विंटल धान बेचने का मामला सामने आया है।दरअसल, पूरा मामला खजुरानी धान खरीदी केंद्र का हैं।

सेवा सहकारी समिति मर्यादिति खजुरानी से मिले दस्तावेज के मुताबिक, महिला किसान का नाम रीना साहू पति भरतलाल निवासी ग्राम मुरलीडीह बताया जा रहा है, जोकि खजुरानी धान खरीदी केंद्र में 128 क्विंटल धान दिनांक 26,12,2024 को बेचा गया है। जिसका राशि भी भुगतान किया जा चुका हैं।

हैरानी की बात यह है कि जिस महिला रीना साहू के नाम से धान को बेचा गया है। वह महिला ग्राम मुरलीडीह का निवासी नहीं है। और अब उस महिला को गांव में जाकर खोजने से भी पता नहीं चल पा रहा है। ग्राम मुरलीडीह के कोटवार ने बताया कि हमारे ग्राम मुरलीडीह में रीना साहू नामक कोई भी महिला नही हैं।

इस संबध में धान खरीदी केंद्र खजुरानी के लालदेव चंद्रा से फोन पर कई बार संपर्क किया गया, तो उसने फोन नहीं उठाया। जिससे पूरा जानकारी नहीं मिल पा रहा।अब देखने वाली बात यह होगी की खबर प्रकाशित होने बाद सक्ति जीले के जवाबदार अधिकारी धान खरीदी केंद्र के लालदेव चंद्रा के ऊपर क्या कार्यवाही करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट: हादसों के बाद अधिकारियों पर गाज!

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं...

नवा रायपुर: अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की बैठक शुरू…

नवा रायपुर में चल रहा 60वां अखिल भारतीय DGP-IG...

छात्र को पेड़ से लटकाने का मामला, स्कूल की मान्यता रद्द, संचालक पर FIR!

सूरजपुर जिले के निजी स्कूल में KG-2 के छात्र...

छत्तीसगढ़ी के लिए जल्द ही सत्याग्रह: नंदकिशोर शुक्ला

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिसव पर रैली और संगोष्ठी सामाजिक उदासीनता और...