CG News: अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने निकाली पदयात्रा, जताया विरोध

Date:

जांजगीर चांपा ब्लॉक के नवागढ़ नगर पंचायत के खरौद क्षेत्र से एक महत्वपूर्ण घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, माझा पारा खरौद में लंबे समय से कोचियों द्वारा अवैध शराब बिक्री की जा रही थी। इस अवैध शराब के सेवन से अक्सर चौक-चौराहों पर लोग एक-दूसरे से गाली-गलौज और झगड़ा करते थे। यह समस्या यहां तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसके चलते कई घरों में गृह कलह की स्थिति भी उत्पन्न हो गई थी।

जब मोहल्ले के युवा आशुतोष आदित्य को इन घटनाओं की जानकारी मिली, तो उन्होंने महिलाओं को जन आंदोलन करने की सलाह दी। आशुतोष आदित्य के नेतृत्व में महिलाओं ने मोर्चा खोला और अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ पदयात्रा की। इस आंदोलन की जानकारी थाना शिवरीनारायण को दो दिन पहले दी जा चुकी थी। इससे पहले भी माझा पारा के निवासियों ने अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ने के लिए थाना शिवरीनारायण से कार्रवाई की अपील की थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

थक-हारकर महिलाओं ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए यह आंदोलन किया है। अब देखना यह है कि थाना शिवरीनारायण द्वारा इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है और क्या अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाई जाएगी या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...

स्व. सुशील भोले को अंतिम विदाई: छत्तीसगढ़ी साहित्य का सूर्य हुआ अमर! सरकार की उदासीनता पर बोले गजेंद्ररथ!

छत्तीसगढ़ में आदि धर्म संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार...

खरोरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संरक्षित जमीन, ग्राउंड के भीतर कई मकानों के मेन गेट!

रायपुर: नगर पंचायत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राउंड...

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से…पढ़िए!

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज 23 फरवरी...