11वीं की नाबालिग छात्रा ने नवजात को जन्म दिया!

Date:

कोरबा जिले में स्थित एक कन्या छात्रावास में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के मां बनने के मामले में कलेक्टर अजीत वसंत ने तुरंत कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर छात्रावास की अधीक्षिका को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

घटना सोमवार की देर रात की है, जब छात्रावास में रह रही एक 11वीं कक्षा की छात्रा ने नवजात शिशु को जन्म दिया। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

पैरेंट्स को नहीं थी जानकारी
पोड़ी-उपरोड़ा स्थित राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन के 100 सीटों वाले कन्या छात्रावास में यह घटना हुई है। सोमवार की रात करीब 2 बजे नाबालिग छात्रा की तबियत अचानक बिगड़ी, और जैसे ही छात्रावास की अधीक्षिका कुछ समझ पातीं, छात्रा ने बच्चे को जन्म दे दिया। यह जानकारी मिलने के बाद तुरंत डॉक्टरों और छात्रा के परिवार को सूचित किया गया।
जब छात्रा के माता-पिता को करीब 40 किलोमीटर दूर से बुलाया गया और उनसे पूछताछ की गई, तो छात्रा की मां ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी की गर्भवती होने की जानकारी नहीं थी। वहीं बच्चा और मां दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां नवजात को सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ा।

नाबालिग ने बच्चे को अपना मानने से किया इनकार
इस घटना में बड़ी लापरवाही भी सामने आई है कि छात्रा जब इतने माह से गर्भवती थी तो छात्रावास अधीक्षिका को इस बात की जानकारी क्यों नहीं लगी। वहीं, बच्चे को जन्म देने वाली नाबालिक बालिका भी शिशु को अपना मानने से इनकार कर रही है।

छात्रावास अधीक्षिका जय कुमारी रात्रे को निलंबित
इसके बाद, कलेक्टर अजीत वसंत ने छात्रावास की अधीक्षिका जय कुमारी रात्रे को निलंबित करने का आदेश दिया। कलेक्टर ने मामले की जांच के लिए एक टीम भी गठित की। डीएमसी मनोज पांडेय ने बताया कि 3 जनवरी को छात्रावास में छात्राओं का मेडिकल चेकअप हुआ था, जिसमें इस छात्रा के गर्भवती होने का कोई संकेत नहीं मिला था।

पूछताछ में यह बात सामने आई कि छात्रा ने गर्मी की छुट्टियों में अपने गांव में समय बिताया था, हो सकता है कि उसी दौरान वह गर्भवती हुई हो। फिलहाल कलेक्टर के निर्देश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पूरी सच्चाई छात्रा से पूछताछ के बाद ही सामने आ सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...