लिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती, 10 सितंबर से भरे जाएंगे फॉर्म, यहां देखें पूरी जानकारी

Date:

पुलिस में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए जॉब पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। हरियाणा पुलिस ने आज कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए बड़ा ऐलान किया है। विधानसभा चुनाव के घोषणा से पहले दोपहर हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एचएसएससी) ने नई हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक, कांस्टेबल के पदों पर 5,600 वैकेंसी निकाली गई है, जिसमें 4,000 पद पुरुष जीडी कांस्टेबल के लिए और 600 पद महिला जीडी कांस्टेबल के लिए हैं। वहीं, इंडिया रिजर्व बटालिन के लिए 1000 पद हैं जो कि केवल पुरुषों के लिए हैं।

कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2024 से शुरू की जाएगी। अप्लाई करने की अंतिम तारीख 24 सितंबर 2024 है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे लिंक एक्टिव होने के बाद एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सिर्फ सीईटी पास उम्मीदवार ही फॉर्म भर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

हिन्दी पखवाड़े में सुलेख प्रतियोगिता, वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा

हिन्दी पखवाड़े में सुलेख प्रतियोगिता, वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने...

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन रायपुर ।...

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन…

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक...