Raipur CG: अंबेडकर अस्पताल से बच्चा चोरी मामले में दो महिला आरोपी गिरफ्तार

Date:

राजधानी के अंबेडकर अस्पताल से बच्चा चोरी करने वाली महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, बताया गया है कि महिला उसे लेकर ट्रेन से भागने की तैयारी में थी. लेकिन समय रहते सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस घटना में शामिल दो महिलाओं को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है. गिरफ्तार की गई महिलाएं रिश्ते में मां-बेटी हैं, उनके नाम रानी साहू और पायल साहू बताए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, अंबेडकर अस्पताल में आरंग की रहने वाली एक महिला का वार्ड न. 6 से बच्चा चोरी कर दोनों महिलाएं सीधे भागने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची. इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया, वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान की गई।

जिसके बाद अंबेडकर अस्पताल के सिक्योरिटी विभाग के सदस्य पुलिस के साथ रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और ट्रेन में भागने का प्रयास कर रही महिला को चलती ट्रेन में चेनपुलिंग कर रोक लिया. जानकारी के मुताबिक इस पूरे मामले में अस्पताल के सुपरवाइजर सूरज राजपूत एवं राउंडर अज़हर खान का अहम योगदान रहा. महिला चोर को मौदहापारा थाने में पुलिस की मदद से सौंप दिया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

एशियन गेम्स 2026: PT ऊषा का रिकॉर्ड क्रैक…किसने तोड़ा पढ़ें!

भारत की एथलीट वित्या रामराज (Vithya Ramraj) ने शानदार...

कचरे को बनाया उपयोगी संसाधन: एनआईबीएसएम विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल…पढ़ें!

कचरे को बनाया उपयोगी संसाधन: एनआईबीएसएम विद्यार्थियों ने प्रस्तुत...