ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के ठिकानों पर चला बुल्डोजर… जानिए और क्या हुआ!

Date:

छत्तीसगढ़ बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में फरार चल रहे ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के ठिकानों पर पुलिस और प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है. प्रशासनिक टीम ने ठेकेदार के सभी अवैध ठिकानों की पहचान कर बुलडोजर से रौंदना शुरू कर दिया है. इसमें आरोपी ठेकेदार का वह फार्म हाउस भी शामिल है, जहां से पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव बरामद हुआ है. दूसरी ओर, पुलिस ने पत्रकार मुकेश के शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने श्मशान घाट पर मुकेश का अंतिम संस्कार किया है. जहां बीजापुर के एसपी, कलेक्टर और डीआईजी समेत हजारों की संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी.

आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, क्रशर प्लांट, बाड़ा को ध्वस्त किया गया

ठेकेदार ने जंगल की 5 एकड़ ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा कर रखा था
बीजापुर पुलिस के मुताबिक इस वारदात में मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर अभी फरार है. उसकी तलाश में केवल बीजापुर ही नहीं, समूचे प्रदेश में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस ने सुरेश के भाई समेत तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी के फार्म हाउस की तलाशी के दौरान पता चला कि पूरे कैंपस में कुल 21 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. इनमें से 16 कैमरे मौजूद पाए गए, जबकि 5 कैमरे गायब थे. पुलिस ने इन 16 कैमरों को जब्त कर लिया है.

नजूल की संपत्ति पर बनाया था फार्म हाउस
शनिवार को आरोपी के फार्म हाउस पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने बताया कि यह फार्म हाउस नजूल की संपत्ति को अवैध तरीके से कब्जा कर बनाया गया था. इसलिए प्रशासन ने पहले बिजली कनेक्शन काटा और फिर बुलडोजर लगाकर पूरे ढांचे को गिराने का काम शुरू कर दिया है. इस दौरान मौके पर मौजूद आरटीओ की टीम ने कैंपस में खड़ी सभी गाड़ियों को कब्जे में लेकर उनकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है.पुलिस के मुताबिक पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के इशारे पर उसके भाई रितेश और दो अन्य लोगों ने की है.

ठेकेदार के भाई समेत तीन अरेस्ट
पुलिस ने इन तीनों ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. इनमें रितेश चंद्राकर को दिल्ली से अरेस्ट किया गया है, वहीं उसके दोनों साथियों को बीजापुर से गिरफ्तार किया गया है.पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने पूरी वारदात कबूल ली है. हालांकि अभी तक आरोपियों ने यह नहीं बताया है कि उन्होंने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक वारदात की असली वजह मास्टर माइंड सुरेश चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगी. बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव के मुताबिक सुरेश चंद्राकर के बारे में भी कुछ सुराग मिले हैं. जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

लक्ष्मी वर्मा जायेंगी राज्यसभा: बीजेपी ने बड़े वोट बैंक कुर्मी समाज को साधा!

बीजेपी ने राज्य सभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित...

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...

स्व. सुशील भोले को अंतिम विदाई: छत्तीसगढ़ी साहित्य का सूर्य हुआ अमर! सरकार की उदासीनता पर बोले गजेंद्ररथ!

छत्तीसगढ़ में आदि धर्म संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार...

खरोरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संरक्षित जमीन, ग्राउंड के भीतर कई मकानों के मेन गेट!

रायपुर: नगर पंचायत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राउंड...