CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद लुढ़केगा तापमान, ठंड बढ़ने के आसार, फिलहाल राहत

Date:

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन हो गया है, जिसके कारण बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। हालांकि इसकी वजह से तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद दो से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है। यानी दो दिन बाद पारा गिरने से ठंड में बढ़ोतरी होगी।

बना हुआ है ये सिस्टम

ऊपरी हवा में चक्रीय चक्रवात दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण आंध्रप्रदेश, उत्तर तमिलनाडु तटों से सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक बना हुआ है। मध्य ट्रोपोस्फेरिक पश्चिमी हवाओं में पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से 5.8 किमी ऊंचाई पर बना हुआ है। इसके असर से एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

 

दंतेवाड़ा में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान

गुरुवार को बस्तर संभाग के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कुटरू, तोकापाल में 20 मिमी, बस्तर, लोहंडीगुड़ा, बकावंड में 10 मिमी बारिश हुई। रायपुर शहर में शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री दंतेवाड़ा में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में किसानों के लिए सुरक्षित भंडारण पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम…पढ़ें।

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में किसानों के लिए सुरक्षित भंडारण पर क्षमता...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक आयोजित…पढ़ें!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक...

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित किए!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित...