CG BREAKING: आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का खुलासा, एक अभ्यर्थी गिरफ्तार

Date:

जिले में आयोजित पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर पुलिस द्वारा जांच कार्रवाई करते हुए लगातार गिरफ्तारियां की जारी है। बीते दिनों चार पुलिसकर्मी शाहिद दो लोगों को गिरफ्तार करने के बाद अब पुलिस ने एक महिला अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है।

राजनांदगांव शहर के लालबाग थाने में पुलिस के द्वारा ही आरक्षक भर्ती गड़बड़ी को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद अब पुलिस जांच कार्रवाई करते हुए इस मामले में संलिप्त लोगों को गिरफ्तारी कर रही है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाईल चैटिंग मेसेज एवं गवाहो के बयान पर से आरोपियो के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर पूर्व में 4 पुलिस कर्मी और दो भर्ती कंपनी के कर्मचारी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा था। वहीं अब पुलिस ने अपनी जांच के दौरान अभ्यर्थी मीना पात्रे को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में एएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि बीते 14 दिसम्बर की सुबह आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान अपनी परिचीत पुलिस स्टॉफ को अनुचित तरीके से इवेंट में आर्थिक लुभावना देने वाली अभ्यर्थी मीना पात्रे के खिलाफ पर्याप्त सबूत पाए जाने से अभ्यर्थी कवर्धा के पंडरिया निवासी मीना पात्रे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र नियम बदलें…क्या है नया नियम पढ़ें!

जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) अधिनियम 1 अक्टूबर 2026...

रिफॉर्म उत्सव एवं राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह आयोजित

रिफॉर्म उत्सव एवं राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह...

एनआईबीएसएम में गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन एवं सफाई मित्रों का सम्मान

एनआईबीएसएम में गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन...

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय खरोरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

गांधी-शास्त्री जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित पीएम श्री भरत...