पीएम मोदी कुछ देर में मध्य प्रदेश में करेंगे प्रवेश, देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास, केन-बेतवा से लाखों लोगों को मिलेगा पानी

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर में मध्य प्रदेश की धरती पर कदम रखेंगे। जहां खजुराहो में देश की पहली केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना का शिलान्यास करेंगे। पीएम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर देश की पहली ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का लोकार्पण भी करेंगे 1153 अटल ग्राम सुशासन भवनों का भूमि-पूजन और प्रथम किश्त का वितरण करेंगे। साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में स्टॉम्प और सिक्का भी जारी करेंगे।

भूमिपूजन से पहले केन-बेतवा नदी के पवित्र जल की कलश यात्रा निकाली गई। खजुराहो सांसद और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा खुद कलश लेकर निकले। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल भी इसमें शामिल हुए। वीडी शर्मा ने इस दौरान नरेन्द्र मोदी आए हैं, बुंदेलखंड में खुशहाली लाए हैं के नारे लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र नियम बदलें…क्या है नया नियम पढ़ें!

जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) अधिनियम 1 अक्टूबर 2026...

रिफॉर्म उत्सव एवं राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह आयोजित

रिफॉर्म उत्सव एवं राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह...

एनआईबीएसएम में गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन एवं सफाई मित्रों का सम्मान

एनआईबीएसएम में गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन...

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय खरोरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

गांधी-शास्त्री जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित पीएम श्री भरत...