CG Crime: यूट्यूब के जरिए महिला से 35 लाख की ठगी, मुनाफे का लालच देकर फंसाया

Date:

शहर में एक सनसनीखेज ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। एक महिला से सोशल सर्विस (यूट्यूब) में निवेश करने का झांसा देकर 35 लाख 70 हजार रुपये ठग लिए गए। महिला को यूट्यूब चैनल के माध्यम से गरीबों की सेवा कार्यक्रम दिखाए गए, जिसके बाद उसे अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। महिला ने साइबर रेंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साइबर रेंज ने इस मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीएसपी निमितेश सिंह परिहार ने बताया कि वर्ष 2020 में महिला ने यूट्यूब चैनल पर एक कमेंट किया था, जिसके बाद उसे संपर्क करने के लिए नंबर भेजा गया। वहाँ से महिला को निवेश करने का झांसा दिया गया और अलग-अलग किश्तों में पैसा जमा करने के लिए कहा गया।

महिला ने दो साल में 35 लाख 70 हजार रुपये ट्रांसफर किए, लेकिन जब उसने मुनाफा मांगा तो उसे केवल शीघ्र ट्रांसफर का झांसा दिया गया। महिला ने जब पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात की, तो जालसाजों ने उसे पैसे वापस लौटाने का आश्वासन दिया। अंत में महिला अपने बेटे के साथ साइबर पुलिस के पास पहुंची, जहां अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है और मामले की विवेचना की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

रिफॉर्म उत्सव एवं राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह आयोजित

रिफॉर्म उत्सव एवं राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह...

एनआईबीएसएम में गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन एवं सफाई मित्रों का सम्मान

एनआईबीएसएम में गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन...

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय खरोरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

गांधी-शास्त्री जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित पीएम श्री भरत...