CG Weather Update: शीतलहर से राहत, बलरामपुर सबसे ठंडा, न्यूनतम तापमान में 5 दिनों तक स्थिरता

Date:

बंगाल में बने सिस्टम के कारण, छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज ठंड में राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। नमी के कारण तापमान में वृद्धि हुई है और रात के समय तापमान में गिरावट कम होगी। शीतलहर चलने की संभावना भी नहीं है।

रविवार को कुछ स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की वर्षा हुई। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 31.8 डिग्री सुकमा में और सबसे कम तापमान 8.4 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य भाग पर दबाव का क्षेत्र 22 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे तक बना हुआ था। यह चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है और इसके 24 दिसंबर के आसपास उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के पास स्थित बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिमी भाग तक पहुंचने की संभावना है।

राजधानी का हाल

रायपुर में आज आकाश में बदल रहने की संभावना है, यानी हल्की से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की आशंका है। इसके साथ ही हल्की हवा भी चल सकती है, जिससे मौसम में ठंडक बनी रह सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आदिवासी समुदाय की नाबालिग छात्राओं से बेड टच और छेड़छाड़ का गंभीर आरोप…

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा मरवाही विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक...

चैतन्य की जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका…

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने...

साय कैबिनेट का सपना और कितनी आंखों में…पढ़िए नया शिगूफा!

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में साय कैबिनेट और बीजेपी...

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में कीमती खनिज का भंडार…सशक्त भारत का सपना छत्तीसगढ़ से होगा सच?

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित भालुकोना क्षेत्र में...