छत्तीसगढ़: युवती से डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, बीमारी ठीक करने के बहाने बनाया शिकार, आरोपी गिरफ्तार

Date:

छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक डॉक्टर ने एक युवती के साथ रेप किया। डॉक्टर ने युवती को बताया कि उसे पीरियड्स से जुड़ी बीमारी है, और उसका इलाज करने के बहाने उसने युवती को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद डॉक्टर ने युवती से कहा कि अब उसे कोई परेशानी नहीं होगी और वह ठीक हो जाएगी।

जानकारी के अनुसार, आरोपी डॉक्टर का नाम श्रीनिवास राव (50) है, जो कोडेनार थाना क्षेत्र के डिलमिली में एक निजी क्लिनिक चलाता है। 4 दिसंबर को बस्तर के एक गांव की 19 वर्षीय युवती अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर क्लिनिक पर पहुंची थी।

उसने डॉक्टर से बताया कि उसकी तबीयत सामान्य नहीं रहती। जब डॉक्टर ने पूछा कि क्या उसे मासिक धर्म में कोई समस्या है, तो उसने बताया कि यह नियमित रूप से नहीं आता।

जिसके बाद डॉक्टर ने युवती को समस्या ठीक करने का भरोसा दिलाया। उसे सफाई करने कहा बोलकर दोबारा क्लीनिक बुलाया। फिर सफाई के नाम पर उसका रेप किया। दुष्कर्म के बाद कहा कि अब ठीक हो जाओगी। जिसके बाद युवती डरकर अपने घर चली गई। डॉक्टर ने 3 से 4 दिन बाद उसे फिर फोन किया और इलाज के नाम पर क्लीनिक बुलाया।

युवती ने दोबारा बुलाने पर परिजनों को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन 15 दिसंबर को पुलिस थाने पहुंचे। डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कराई। इस मामले में कोड़ेनार थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी डॉक्टर श्रीनिवास राव को 17 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कहा कि डॉक्टर कोई MBBS नहीं था। बल्कि गांव में ही एक प्राइवेट क्लिनिक चलाता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

लक्ष्मी वर्मा जायेंगी राज्यसभा: बीजेपी ने बड़े वोट बैंक कुर्मी समाज को साधा!

बीजेपी ने राज्य सभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित...

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...

स्व. सुशील भोले को अंतिम विदाई: छत्तीसगढ़ी साहित्य का सूर्य हुआ अमर! सरकार की उदासीनता पर बोले गजेंद्ररथ!

छत्तीसगढ़ में आदि धर्म संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार...

खरोरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संरक्षित जमीन, ग्राउंड के भीतर कई मकानों के मेन गेट!

रायपुर: नगर पंचायत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राउंड...