तीन दिन पहले निलंबित सब रजिस्ट्रार को कमिश्नर ने किया बहाल, जानें पूरी वजह

Date:

बिलासपुर। सक्ती जिले में आदिवासी की जमीन गैर आदिवासी को बेचे जाने के मामले में निलंबित किए गए उप पंजीयक को दोबारा बहाल कर दिया गया है। उप पंजीयक को तीन दिन पहले संभाग आयुक्‍त ने निलंबित कर दिया था। इस मामले की असलियत पता होने के बाद आज संभाग आयुक्‍त ने उप पंजीयक को बहाल करने का आदेश जारी कर दिया है। इस मुद्दे को लेकर मुद्रांक संघ ने आज से आंदोलन की चेतावनी दी थी।

 

गैर आदिवासी को जमीन बेचने का मामला

यह मामला तहसील सक्ती के कंचनपुर का है, जहां आदिवासी महिला जानकी बाई की जमीन गैर आदिवासी मुस्कान बंसल के नाम पर रजिस्‍ट्री कर दी गई थी। इस मामले में उप पंजीयक को जिम्‍मेदार मानते हुए उन्‍हें 13 दिसंबर को निलंबत कर दिया गया था। प्रशासन की इस कार्रवाई का पंजीयक और मुद्रांक संघ ने विरोध किया।

 

कलेक्टर ने जमीन को लेकर दिया था ये आदेश

इस मामले की जांच में खुलासा हुआ कि जमीन गैर आदिवासी को बेचने के लिए कलेक्‍टर से अनुमति के लिए विधिवत आवेदन किया गया था। कलेक्‍टर ने जमीन का रकबा कम होने सहित अन्‍य कारणों का हवाला देते हुए अपने आदेश में लिखा कि इस जमीन को बेचने के लिए अनुमति की आवश्‍यकता नहीं है।

कलेक्‍टर के इस आदेश के आधार पर जमीन की रजिस्‍ट्री कर दी गई, लेकिन आदिवासी की जमीन गैर आदिवासी को बेचे जाने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। इसके बाद आनन- फानन में उप पंजीयक को निलंबित कर दिया गया था।

 

जांच के बाद किया बहाल

सक्‍ती जिला के निलंबित उप पंजीयक प्रतीक खेमुका को बहाल कर दिया गया है। आदिवासी की जमीन गैर आदिवासी के नाम पर रजिस्‍ट्री करने के आरोप में 13 दिसंबर को उन्‍हें निलंबित कर दिया गया था। इस कार्रवाई का विरोध करते हुए पंजीयन और मुद्रांक संघ ने आज से काम बंद करने की चेतावनी दी थी। इस बीच बिलासपुर संभाग आयुक्‍त महादेव कावरे ने उप पंजीयक खेमुका का निलंबन तत्‍काल प्रभाव से खत्‍म कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

बर्थ डे पर सरप्राइज गिफ्ट में मौत, पढ़िए एक फिल्मी पर सच्ची कहानी!

कहानी किसी थ्रिलर फिल्म की पटकथा जैसी है, पर...

सीरियल किलर का कबूलनामा: 3 महीने में 8 लोगों को क्यों और कैसे मारा…पढ़िए!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत...

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! पढ़िए गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख!

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! देश की परिस्थियाँ...

रायपुर: CPM ने सौंपा ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो: गजेंद्ररथ गर्व

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सीपीएम ने सौंपा ज्ञापन,...