छत्तीसगढ़ न्यूज़: 9वीं से 12वीं तक की किताबों के दाम होंगे सस्ते, सरकार 20% तक कीमतें घटाने की तैयारी में

Date:

हाई और हायर सेकेंडरी कक्षाओं में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। अब पढ़ाई पर किताबों के कारण आर्थिक बोझ नहीं बढ़ेगा।

आने वाले नये शैक्षणिक सत्र से 9वीं से 12वीं तक की सभी किताबें सस्ती हो रही हैं। इन किताबों के 20% तक दाम गिरेंगे। इसे लेकर पूरी तैयारी भी कर ली है।

एनसीईआरटी ने अगले शैक्षणिक वर्ष के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक की किताबों की कीमतों में 20 प्रतिशत की कटौती की है। पाठ्यपुस्तकों की घटी हुई नई कीमतें अगले शैक्षणिक वर्ष से लागू होंगी।

एनसीईआरटी के निदेशक दिनेश प्रसाद सकलानी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि पहली बार किताबों की कीमतों में भारी कमी की गई है। इस साल एनसीईआरटी ने कागज की खरीद में बहुत अधिक दक्षता लाई है और नवीनतम प्रिटिंग मशीनों के साथ प्रिंटर भी शामिल किए हैं।

जिससे ज्यादा किताबें कम समय में छापी जा सकती हैं। इसका सीधा फायदा देश के छात्रों को मिलेगा खास कर उन छात्रों को देने की योजना की गई है जो अगले सेशन से कक्षा 9-12 में जाने वाले हैं।

कक्षा 1-8 की पाठ्यपुस्तकें 65 रुपये प्रति कॉपी पर खुदरा बिक्री जारी रहेंगी. इस कार्यक्रम के दौरान NCERT की पाठ्यपुस्तकों की पहुंच को बढ़ाने के लिए NCERT और फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजन के बीच एक MoU पर हस्ताक्षर किए गए।

बता दें कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद हर साल लगभग 300 विषयों में लगभग 4 से 5 करोड़ पाठ्यपुस्तकें छापता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में किसानों के लिए सुरक्षित भंडारण पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम…पढ़ें।

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में किसानों के लिए सुरक्षित भंडारण पर क्षमता...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक आयोजित…पढ़ें!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक...

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित किए!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित...