Balod breaking: सड़क दुर्घटना में 6 की मौत…

Date:

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देर रात डौंडी क्षेत्र के करीब की बताई जा रही है। जायलो कार में 13 लोग सवार होकर जा रथे थे, इसी दौरान ओवरटेक कर रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जिनमें एक बच्चा, 4 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल है। बाकी 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने बड़ी मशक्कत कर घायलों को कार से बाहर निकाला। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया। यहां पर सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद तुरंत एंबुलेंस से राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक सभी घालयों की हालत काफी नाजुक है। अभी मृतकों और घायलों के नाम सामने नहीं आए हैं।
जानकारी के मुताबिक जायलो कार में सवार लोग नामकरण संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे। इसी दौरान डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव पर को दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

रिफॉर्म उत्सव एवं राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह आयोजित

रिफॉर्म उत्सव एवं राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह...

एनआईबीएसएम में गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन एवं सफाई मित्रों का सम्मान

एनआईबीएसएम में गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन...

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय खरोरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

गांधी-शास्त्री जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित पीएम श्री भरत...