CG Crime: बेटे की हत्या कर पिता ने किया अंतिम संस्कार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Date:

बेटे की शराब की लत से परेशान पिता ने अपने बेटे की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया था. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला बलरामपुर जिले के कुसमी थाना के कुम्हरपारा का है. बता दें कि 3 दिसंबर को शराब पीकर झगड़ा करने पर पिता इंद्रसाय प्रजापति ने घर में रखे सील लोढ़ा से वार कर अपने बेटे रुना प्रजापति उम्र (32) की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता ने बेटे का अंतिम संस्कार कर शव को जला दिया. 9 दिसंबर को मृतक की पत्नी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसके बाद आरोपी पिता ने हत्या की बात कबूल की. थाना प्रभारी संतलाल आयाम ने बताया कि पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल सील लोढ़ा और खून से सने कपड़े बरामद किए. एफएसएल टीम के साथ पुलिस जली हुई हड्डियों को सुबूत के तौर पर एकत्र किया. वहीं अब आरोपी पिता को जेल भेज दिया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र नियम बदलें…क्या है नया नियम पढ़ें!

जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) अधिनियम 1 अक्टूबर 2026...

रिफॉर्म उत्सव एवं राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह आयोजित

रिफॉर्म उत्सव एवं राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह...

एनआईबीएसएम में गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन एवं सफाई मित्रों का सम्मान

एनआईबीएसएम में गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन...

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय खरोरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

गांधी-शास्त्री जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित पीएम श्री भरत...