छत्तीसगढ़ सिविल जज परीक्षा परिणाम: श्वेता दीवान टॉपर, महिमा शर्मा दूसरे और निखिल साहू तीसरे स्थान पर

Date:

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सिविल जज के फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी है। इस परीक्षा में श्वेता दीवान ने पहला स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह है कि टॉप 10 में से 7 स्थान लड़कियों ने हासिल किए हैं। परीक्षा के लिए कुल 49 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही थी, और इसके तहत 150 अभ्यर्थियों का 2 से 11 दिसंबर तक साक्षात्कार लिया गया।

लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर लिस्ट तैयार

आज चयन सूची जारी की गई है, जिसमें साक्षात्कार के बाद लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की गई है।

इसके अनुसार, श्वेता दीवान पहले स्थान पर हैं, जबकि महिमा शर्मा दूसरे, निखिल साहू तीसरे, प्रियदर्शन गोस्वामी चौथे, आयुषी शुक्ला पांचवे, भामिनी राठी छठे, नंदिनी पटेल सातवें, आरती ध्रुव आठवें, अदिति शर्मा नौवें और द्विज सिंह सेंगर दसवें स्थान पर हैं।

साथ ही, चयन सूची के साथ अनूपूरक सूची भी जारी की गई है। अभ्यर्थी इस सूची को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में किसानों के लिए सुरक्षित भंडारण पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम…पढ़ें।

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में किसानों के लिए सुरक्षित भंडारण पर क्षमता...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक आयोजित…पढ़ें!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक...

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित किए!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित...