कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन: छत्तीसगढ़ से प्रयागराज के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें शुरू, टिकट बुकिंग जल्द करें

Date:

उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज में जनवरी 2025 से कुंभ शुरू हो रहा है। इस कुंभ में छत्‍तीसगढ़ के भक्‍तों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे ने कुंभ मेला स्‍पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। छत्‍तीसगढ़ के तीन प्रमुख स्‍टेशनों से इन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए ट्रेनों की लिस्‍ट के साथ ही बुकिंग की सुविधा भी शुरू कर दी है।

रेलवे के अनुसार छत्‍तीसगढ़ से प्रयागराज के बीच स्‍पेशल ट्रेनें चलेंगी। यह ट्रेने रेलवे ने कुंभ मेले के श्रद्धालुओं को सुविधा देने के उद्देश्‍य से की है। इस दौरान प्रयागराज कुंभ मेला के लिए तीन स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इस दौरान रायगढ़, बिलापसुर और दुर्ग से कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसको लेकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने समय सारणी जारी कर दी है। इसमें रायगढ़-वाराणसी-रायगढ़ कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन, दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल, बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन है।

प्रयागराज महाकुंभ के लिए संगम में स्नान करने प्रयागराज जाने वाले भक्‍तों के लिए अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इसी के तहत देशभर से स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा रेलवे के द्वारा की गई है। महाकुंभ के समय रेलवे द्वारा 3000 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनको मिलाकर 13000 से ज्‍यादा ट्रेन चलेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...