दर्दनाक हादसा: 8 साल की बच्ची को खेलते वक्त आया हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने पर हुई मृत घोषित

Date:

देश में कम उम्र के लोगों को हार्ट अटैक की समस्या ज्यादा हो रही है। जिसके केस भी लगातार सामने आते जा रहे हैं। अब तो बच्चों को भी हार्ट अटैक आने लगे हैं। यूपी के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां शनिवार को एक 8 साल की बच्ची खेलते-खेलते सीने में दर्द उठा। जिसके बाद उसे तत्काल ही अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।

ये पूरा मामला अलीगढ़ के छर्रा थाना क्षेत्र के लोधी नगर इलाके का है। लोधीनगर निवासी जीतू कुमार की 8 वर्षीय पुत्री दीक्षा कक्षा 3 की छात्रा थी। बच्ची पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त थी। शनिवार की देर रात 9 बजे बच्ची घर में खेलकूद रही थी। अचानक उसे सीने में दर्द उठा और चीखने लगी। परिवार के लोगों को लगा कि खेलने के दौरान उसके चोट लग गई है, लेकिन बच्ची ने बताया कि उसके सीने में दर्द हो रहा है। जिसके बाद बच्ची बेहोश हो गई थी। परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

एनआईबीएसएम में सामुदायिक कम्पोस्टिंग पर जनभागीदारी जागरूकता अभियान

एनआईबीएसएम में सामुदायिक कम्पोस्टिंग पर जनभागीदारी जागरूकता अभियान रायपुर, 23...

हिन्दी पखवाड़े में सुलेख प्रतियोगिता, वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा

हिन्दी पखवाड़े में सुलेख प्रतियोगिता, वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने...

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन रायपुर ।...

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा...