बाढ़गे जाड़! पानी घलो गिरही…कहां पढ़व इंहा!

Date:

छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में ठंड के बीच बारिश की संभावना है। ज्यादातर इलाके सूखे रहेंगे। कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

कब से होगी बारिश ?
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में गहरा अवदाब बन रहा है। छत्तीसगढ़ में 30 नवंबर यानी आज से कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। रायपुर में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है। अधिकतम तापमान पर असर नहीं पड़ेगा। दक्षिणी छत्तीसगढ़ कांकेर, बस्तर, दंतेवाड़ा में बारिश का हल्का दौर शुरू होने की संभावना है।

सबसे ज्यादा और सबसे कम तापमान
छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा तापमान दंतेवाड़ा में 30.6 डिग्री रहा। सबसे कम तापमान 8.5 डिग्री अंबिकापुर में रहा।

कहां है सिस्टम ?
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरा अवदाब है। ये उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। ये और ज्यादा प्रबल हो सकता है।

नमी की वजह से हल्के बादल
अवदाब की वजह से प्रदेश के दक्षिणी इलाके में नमी की वजह से हल्के बादल छाए हैं। न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि हो सकती है। इस बीच प्रदेश के उत्तरी हिस्से के न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। ज्यादातर इलाके सूखे रहेंगे।

स्कूलों का समय बदला
ज्यादा ठंड की वजह से बलरामपुर और मनेंद्रगढ़ सहित कई जिलों में स्कूलों का समय बदला गया है। रायपुर में अभी शीतलहर नहीं चली है। जो स्कूल डबल शिफ्ट में चलते हैं, वहां सुबह बड़े बच्चों की क्लास और दोपहर में छोटे बच्चों की क्लास लग रही हैं।
कैसा रहेगा मौसम ?
अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में सुबह-शाम हल्की ठंड रहेगी। इसके बाद भी न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय...

प्रदेशवासियों से बड़ी अपील…बचालो अपने प्यारे छत्तीसगढ़ को! जरूर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजनीतिक दलें कैसा खेल खेलती हैं...

18 साल पुराने पोराबाई नकल प्रकरण में फैसला…पढ़ें!

बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में 18 वर्ष के...

छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के...