मेडिकल लापरवाही का मामला: दर्द की शिकायत पर CT स्कैन कराया, पेट में निकली ऑपरेशन के दौरान छूटी कैंची

Date:

पेट दर्द से परेशान एक महिला के पेट में जांच के दौरान कैंची मिलने से डॉक्टर अचरज में हैं। महिला का 2023 में ओवेरियन कैंसर का ऑपरेश हुआ था। ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में दर्द होने लगा। पति दवा दे देता था, तो आराम मिल जाता था।

हालत अधिक बिगड़ने लगी तब गुरुवार शाम पति कमलेश कमलदेवी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टर ने दवा देकर महिला के पेट की सीटी स्कैन जांच लिखी। शुक्रवार को सीटी स्कैन जांच कराई तो कमलादेवी के पेट में कैंची दिखाई दी। तब ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की टीम से हुई गलती सामने आई।

ग्वालियर में होगा ऑपरेशन

सिटी स्कैन के बाद पीड़ित महिला को डॉक्टर ने ग्वालियर रेफर किया है। चिकित्सक का कहना था कि पेट में ऑपरेशन थिएटर में उपयाेग होने वाली कैंची फंसी है, जिसका ऑपरेशन ग्वालियर में ही किया जाएगा।

2023 को हुआ था ऑपरेशन

दरअसल गोरमी के सोंधा गांव निवासी 40 वर्षीय कमलादेवी को ओवेरियन कैंसर हुआ था। पति कमलेश पत्नी को लेकर ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में गए थे। जहां डॉक्टरों की टीम ने 22 फरवरी 2023 को उसका ऑपरेशन किया था। संभवतः ऑपरेशन के समय ही डॉक्टरर्स ने भूल से पेट में ही कैंची छोड़ थी।

पति ने की शिकायत

पति का आरोप है कि डॉक्टरों की गलती के कारण उसकी पत्नी को असहनीय दर्द झेलना पड़ा है और उसकी जान जाने का भी खतरा था। साथ ही दोबारा ऑपरेशन करवाना पड़ेगा। मामले को लेकर कमलेश ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय...

प्रदेशवासियों से बड़ी अपील…बचालो अपने प्यारे छत्तीसगढ़ को! जरूर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजनीतिक दलें कैसा खेल खेलती हैं...

18 साल पुराने पोराबाई नकल प्रकरण में फैसला…पढ़ें!

बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में 18 वर्ष के...

छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के...