दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रैक्टर घर में घुसा, मासूम बच्चे और महिला की मौत, भीड़ ने चालक को पीटा

Date:

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया. स्टेट हाईवे के किनारे एक घर में अनियंत्रित ट्रैक्टर जा घुसा. इस हादसे में दुधमुंहे बच्चे और मासूम की बड़ी मां की मौत हो गई. घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रैक्टर चालक और उसके सहयोगी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से सटे ग्राम जनकपुर में स्टेट हाईवे के समीप आज दोपहर एक ट्रेक्टर चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक घर में जा घुसा. इस दौरान घर में मौजूद डेढ़ माह के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घर के पास खलिहान में काम कर रही 55 वर्षीय महिला, जो बच्चे की बड़ी मां थी वह गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया.

घटना के बाद मृतक के परिजनों और गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने ट्रैक्टर चालक और उसके सहयोगी को पकड़ लिया और उन्हें रस्सी से बांधकर पिटाई की. मामले की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देते हुए भीड़ को शांत कराया. इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है. इस हादसे से गांव में शोक का माहौल है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

विधायक अनुज शर्मा ने खरोरा को दी 49.96 लाख के कार्यों की सौगात…पढ़ें!

विकास और जनसुविधाओं को रफ्तार: विधायक अनुज शर्मा ने...

कोरबा: सरायपाली कोयला खदान ठेकेदार पर शोषण के आरोप…पढ़ें!

सरायपाली कोयला खदान ठेकेदार पर शोषण के आरोप, एसईसीएल...

खरोरा: पीएम श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में मेगा पालक-शिक्षक बैठक संपन्न

नए शिक्षा सत्र 2026-27 की प्रथम मेगा पालक-शिक्षक बैठक...