Balod News: नहर लाइनिंग भूमिपूजन में भाजपा नेताओं की उपेक्षा, कार्यपालन अभियंता को मिला तबादले का आदेश

Date:

छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले में भाजपा नेताओं की नाराजगी का खामियाजा जल संसाधन विभाग के ईई (कार्यपालन अभियंता) पीयूष देवांगन को भुगतना पड़ा। करोड़ों की लागत से बनने वाली नहर लाइनिंग के भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा नेताओं को दरकिनार करते हुए कांग्रेस विधायक और कांग्रेस के अन्य नेताओं को बुलाना ईई को भारी पड़ गया। भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने इस मामले की शिकायत की, जिसके बाद कार्रवाई में तेजी आई। शिकायत के कुछ ही घंटों में आदेश जारी कर ईई पीयूष देवांगन को दुर्ग अटैच कर दिया गया।

इस घटनाक्रम के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं, भाजपा नेताओं का कहना है कि सरकारी कार्यक्रमों में राजनीतिक भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दूसरी ओर, कांग्रेस के नेताओं ने इसे प्रशासनिक मामला बताते हुए टिप्पणी करने से इनकार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आंगन उत्सव: विधायक अनुज शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

  'आँगन उत्सव' में गूंजी बच्चों की किलकारी, विधायक अनुज...

धान की फसल में बालियाँ निकलने की अवस्था, महत्वपूर्ण है उचित फसल प्रबंधन : एनआईबीएसएम

धान की फसल में बालियाँ निकलने की अवस्था, महत्वपूर्ण...

राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा में तत्काल भाषण प्रतियोगिता आयोजित

राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा में तत्काल भाषण प्रतियोगिता आयोजित रायपुर, 24...