संसद सत्र से पहले पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला: ‘मुट्ठी भर लोग हुड़दंग मचाते हैं, जनता सजा देती है

Date:

संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया। दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष अदाणी मुद्दे पर हंगामा करने लगा। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही स्थगित कर दी।

बता दें, संसद के इस सत्र के दौरान कई अहम बिल सदन में रखे जाएंगे। हालांकि कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामा करने की भी आशंका है। इस बीच, संसद सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन के बाहर मीडिया को संबोधित किया। पीएम मोदी ने दौरान विपक्ष पर बड़ा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा, संसद में स्वास्थ्य चर्चा होना चाहिए, लेकिन कुछ लोग हुड़दंग करते हैं।

बकौल पीएम मोदी, संसद में मुट्ठी भर लोग हुड़दंग करते हैं। जनता सब देखती और समझती है। ऐसे लोगों को समय-समय पर चुनावों में जनता सजा भी देती है। हंगामे के कारण नए सांसदों के विचार देश तक नहीं पहुंच पाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय...

प्रदेशवासियों से बड़ी अपील…बचालो अपने प्यारे छत्तीसगढ़ को! जरूर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजनीतिक दलें कैसा खेल खेलती हैं...

18 साल पुराने पोराबाई नकल प्रकरण में फैसला…पढ़ें!

बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में 18 वर्ष के...

छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के...