सड़क हादसा: दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक युवक ने गंवाई जान

Date:

गरियाबंद जिले में दो बाइक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई है। इस टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला देवभोग थाना के अमलीपदर क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार,आज मैनपुर विकासखंड के मटिया गाँव में दो बाइकों CG 04 LR 0407 और CG 05 V 3543 की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और महेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। महेश यादव झाराबहाल का निवासी है। वह उड़ीसा अपने ससुराल गया हुआ था जहां से लौटते समय इस हादसे का शिकार हो गया।

वहीं मृतक मृतक का नाम डोमार सिंह ध्रुव कोदोभाटा आमपारा निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस और 108 को दी गई। जिसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस इस मामले में दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित किए!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित...

UPI ट्रांजेक्शन शुल्क पर बड़ा अपडेट…पढ़ें!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यूपीआई और...

कोरबा: CKS के 3 सेनानियों ने दी थाने पहुंचकर गिरफ्तारी…पढ़ें पूरा मामला!

SECL गेवरा अधिकारियों पर फर्जी FIR का आरोप, उमागोपाल...