शादी करने का झांसा देकर किया युवती के साथ शारीरिक शोषण, पढ़े पूरा मामला

Date:

अमलीपदर पुलिस ने 376(2) के तहत एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती का पिछले तीन महीने से शारीरिक शोषण किया. घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

पुलिस के मुताबिक उड़ीसा रायघर की रहने वाली पीड़िता 15 मई को अपने मामा घर अमलीपदर थाना क्षेत्र के कुईमाल गांव आई थी. वही मामा गांव के तुकाराम यादव नामक लड़के से उसका परिचय हुआ. मोबाइल नंबर लेकर जान पहचान बढ़ने के बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और जब शादी करने के लिए बात की तो अपने वादे से वह मुकर गया।

इस पर युवती ने इंसाफ़ की गुहार लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए और उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2) के तहत अपराधी ठहराते हुए कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, पीड़िता को इंसाफ़ दिलाने का भरोसा दिया गया है. इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों में विश्वासघात और शोषण के मुद्दे को उजागर किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

‘दाऊ’ की छवि धूमिल करने का प्रयास करने वाले 2 यूट्यूबर्स पर FIR दर्ज!

भिलाई: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े...

बर्थ डे पर सरप्राइज गिफ्ट में मौत, पढ़िए एक फिल्मी पर सच्ची कहानी!

कहानी किसी थ्रिलर फिल्म की पटकथा जैसी है, पर...

सीरियल किलर का कबूलनामा: 3 महीने में 8 लोगों को क्यों और कैसे मारा…पढ़िए!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत...

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! पढ़िए गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख!

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! देश की परिस्थियाँ...