शराब,राजनीति और नेताजी: राजनीतिक मर्दानगी की जांच! किसने, किसको दी चुनौती… यहां पढ़ें!

Date:

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजनीति में शराब का अहम रोल है, शराब ने पिछली सरकार गिरा दी और अब शायद यह सरकार भी शराब की भेंट चढ़ जाए!

प्रदेश में एक बार फिर से शराब पर सियासत शुरू हो गई है। दरअसल आबकारी विभाग ने शराब की मनपसंद ब्रांड किस दुकान में उपलब्ध है, यह जानने के लिए एक ऐप जारी किया है। उस ऐप का नाम मनपसंद रखा गया है।

इस ऐप पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि, यह बढ़िया है, अब लोग नकली नहीं असली शराब पीएंगे।

इस पर तंज कसते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुछ ऐसी बातें कह दीं, जिस पर राजनीतिक मर्दानगी का सवाल पैदा हो गया है!

दरअसल भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिख कि, भाजपा कह रही है कि हम “बढ़िया से बढ़िया” शराब लोगों को पिलाएँगे। #स्कूल_बंद_स्कॉच_शुरू योजना के अंतर्गत भाजपा का अब नया नारा है। “हमने बनाया है, हम ही पिलाएँगे”… बस फिर क्या था, चंद्राकर जी ने बिफरते हुए कहा है कि, थोड़ी भी राजनीतिक नैतिकता है तो मेरा पूरा वीडियो अपने फेसबुक पेज में और कांग्रेस के पेज में डलवाएं… मैं सोचता था भूपेश बघेल मर्दों जैसी राजनीति करते हैं, कांग्रेस की करतूत और उनका दृष्टिकोण जनता के सामने आ सके कि, शराब बंदी हमने कहा था, या उन्होंने क्या कहा था…

यहीं नहीं रुके, उनहोंने आगे कहा कि, एक साल के अंदर भूपेश बघेल इतने मुद्दाविहीन हो चुके हैं, जिसके चलते उनको एडिट वीडियो के सहारे नेतागिरी चमकानी पड़ रही है… हिम्मत है तो चुनौती स्वीकार करें, और मर्दों जैसी राजनीति करें और नहीं तो जाकर फिर टेस्टोस्टेरोन टेस्ट कराएं मर्द हैं… यह जरूर टेस्ट कराएं कि वो मर्द हैं कि नहीं?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक आयोजित…पढ़ें!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक...

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित किए!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित...

UPI ट्रांजेक्शन शुल्क पर बड़ा अपडेट…पढ़ें!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यूपीआई और...