Jagdalpur News: ट्रक से टकराई एंबुलेंस, डॉक्टर और ड्रेसर की मौत

Date:

शहर से 40 किमी दूर किलेपाल के पास गुरुवार की तड़के एक एंबुलेंस और ट्रक में हुई भिड़ंत में एंबुलेंस सवार डाक्टर मनोज पांडे और ड्रेसर राजकुमार ने मौके पर दम तोड़ दिया। एंबुलेंस में आठ लोग थे, अन्य छह घायल हैं। तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

किरंदुल परियोजना अस्पताल से रात में एक ब्रेन स्ट्रोक के मरीज को जगदलपुर रेफर किया गया था। रात करीब ढाई बजे एंबुलेंस से जगदलपुर के लिए निकले थे। सुबह करीब चार बजे किलेपाल के पास एंबुलेंस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इससे एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए।

काफी मशक्कत के बाद सबको बाहर निकाला जा सका। घटना के बाद तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना के बाद पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

रायपुर: मोवा इलाके में क्यों चली गोली, दो की मौत…पढ़ें!

रायपुर में नशे में धुत बाउंसर ने पत्नी से...

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के एक महत्वपूर्ण गवाह पवन दुर्गम का बयान…क्या बताया पढ़िए!

दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मोहन...

थलापति बनाम माटीपुत्र: छत्तीसगढ़ में क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियां असफल क्यों?

छत्तीसगढ़ में क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियां असफल क्यों? तमिलनाडु में एक्टर...