गरियाबंद जिले इलाके में मिली साड़ी गली लाश, क्षेत्र में तेजी से फैली सनसनी

Date:

गरियाबंद जिले के छुरा ब्लाक में एक सड़ी गली अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच के लिए फ़ोरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार छुरा थाना के अंतिम क्षेत्र में ग्राम कलमीदादर में अर्जुन सिंह के घर पिछे लगे बाड़ी में सड़ी गली अवस्था में एक अज्ञात लाश मिली है। जिसके सूचना पर छुरा थाना प्रभारी दिलीप मेश्राम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुवाती जांच में शव 10 से 12 दिन पुराना होने की बात कही जा रही है। शव पूरी तरह सड़ चुकी है। जिससे शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव में केवल जींस पैंट चिपकी हुई है जिसके आधार पर किसी युवक का शव होने की बात कही जा रही है।जांच के लिए फ़ोरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है। जो आगे की जांच कर रही है। शव पूरी तरह से क्षत विक्षत हो चुकी है आशंका है कि कुत्तों ने शव को नोचा होगा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गाँव में किसी को पता नहीं

बड़ी बात यह है कि जहां शव मिला है वह क्षेत्र रिहायशी इलाका है जहां कई दिनो तक लाश सड़ती रही और किसी को लाश का पता नहीं चला। लाश के सड़ने से बदबू ना आए यह सोचनीय विषय है। जिसके घर के पीछे यह शव मिला उसे भी इसकी जानकारी नहीं है। अब जांच के बाद ही इस मामले से पर्दा उठेगा । फिलहाल इस पुरे मामले पर महासमुंद से आये फ़ोरेंसिक व छुरा पुलिस जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

लक्ष्मी वर्मा जायेंगी राज्यसभा: बीजेपी ने बड़े वोट बैंक कुर्मी समाज को साधा!

बीजेपी ने राज्य सभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित...

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...

स्व. सुशील भोले को अंतिम विदाई: छत्तीसगढ़ी साहित्य का सूर्य हुआ अमर! सरकार की उदासीनता पर बोले गजेंद्ररथ!

छत्तीसगढ़ में आदि धर्म संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार...

खरोरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संरक्षित जमीन, ग्राउंड के भीतर कई मकानों के मेन गेट!

रायपुर: नगर पंचायत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राउंड...