CG News: छत्‍तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनें कैंसल,

Date:

त्‍योहार सीजन खत्‍म होते ही रेलवे अब फिर पटरियों का कार्य शुरू कर रहा है। इसी क्रम में बिलासपुर मंडल के करकेली स्टेशन को तीसरी रेल लाइन से जोड़ने यार्ड माडिफ़िकेशन का काम कराने के चलते रेलवे ने नौवतना, बिलासपुर-रीवा, दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस समेत 16 ट्रेनों को कैंसल कर दिया है। इससे यात्रियों को 16 नवंबर से लेकर 19 नवंबर तक यानि चार दिन परेशान होना पड़ेगा।

रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अनेक परियोजनाओं पर लगातार काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर-कटनी के बीच तीसरी रेल लाइन रेलवे की एक महत्वपूर्ण और व्यस्त रेल मार्ग है, जो इस पूरे क्षेत्र को उत्तर भारत से जोड़ती है।

ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को और भी सुचारू बनाने के साथ नई ट्रेनें चलाने नई लाइनों का निर्माण किया जा रहा है। इससे आधारभूत संरचना में विकास के साथ नई यात्री सुविधाओं में वृद्धि होगी। इसी दिशा में काम करते हुए बिलासपुर से कटनी के बीच तीसरी लाइन निर्माण का काम किया जा रहा है।

1680 करोड़ की लागत से बन रहा नया रेल लाइन

बिलासपुर-कटनी सेक्शन में करकेली स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने का कार्य 17 नवंबर से शुरू किया जाएगा। अनुपपुर-कटनी सेक्शन में 1680 करोड़ रुपये की लागत से कुल 165.52 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें से 101.40 किलोमीटर का काम पहले ही पूरा हो चुका है। इस परियोजना के पूरा होने पर ट्रेनों की रफ्तार में वृद्धि होगी, जिससे यात्रियों का यात्रा समय कम होगा।

ये ट्रेनें रद

  • 16 नवंबर से 19 नवंबर तक जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस
  • 17 नवंबर से 20 नवंबर तक अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस
  • 15 नवंबर से 19 नवंबर तक बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस
  • 16 नवंबर से 20 नवंबर तक रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस
  • 18 नवंबर को रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल
  • 19 नवंबर को चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल
  • 17 नवंबर को दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस
  • 18 नवंबर को कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस
  • 14 नवंबर को दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस
  • 16 नवंबर को नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस
  • 19 नवंबर को चिरमिरी-अनुनपुर पैसेंजर स्पेशल
  • 19 नवंबर को अनुपपुर- चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल
  • 17 नवंबर से 19 नवंबर तक चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल
  • 17 नवंबर से 19 नवंबर तक चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल
  • 16 नवंबर से 19 नवंबर तक कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल
  • 17 नवंबर से 20 नवंबर तक चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल कैंसल रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...