लोहरीडीह कांड: जबलपुर हाईकोर्ट से बड़ा फैसला… यहां पढ़िए!

Date:

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहरीडीह कांड को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट से बड़ा फैसला आया है। इस कांड में जान गंवाने वाले शिवप्रसाद साहू की लाश कब्र से खोदकर निकाली जाएगी और दोबारा मोस्टमार्टम होगा। जबलपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैथ की डिवीजन बेंच ने कहा है कि, शिवप्रसाद साहू की लाश परिजनों की मौजूदगी में कब्र से खोदकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम से दोबारा पोस्ट मार्टम कराई जाए। उन्होंने पीएम रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने को कहा है।

राज्य शासन की रिपोर्ट से कोर्ट नाराज

उल्लेखनीय है कि, कवर्धा जिले के लोहारीडीह गांव में इस हत्याकांड के बाद बड़ा बवाल मच गया था। इसी मामले में मृतक शिवप्रसाद साहू की बेटी की याचिका पर डिवीजन बेंच में राज्य शासन की ओर से पेश रिपोर्ट में शुरुआती जांच पड़ताल में गलती होना स्वीकार किया गया। अपने जवाब में राज्य शासन ने कहा कि, घटना के बाद जिस तरह परिस्थितियां बन रही थीं उसे देखते हुए शार्ट पीएम कराया गया था। उसी रिपोर्ट के आधार पर शिवप्रसाद साहू के शव को उसकी बेटी को सौंप दिया गया था।

परिजनों की मौजूदगी में निकाला जाएगा शव

राज्य शासन की इस रिपोर्ट पर डिवीजन बेंच ने नाराजगी जताते हुए कब्र खोदकर शव को निकालने और दोबारा पोस्ट मार्टम कराने का निर्देश दिया। इससे पहले इस मामले को सिंगल बेंच ने खारिज कर दिया था। सिंगल बेंच के फैसले को चुनौती देते हुए डिवीजन बेंच में याचिका दायर की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

MP के किसानों ने देखा आरंग में मखाने की खेती…पढ़िए पूरी खबर!

मध्यप्रदेश के किसानों का ग्राम लिंगाडीह आरंग में मखाना...

छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन CKS के प्रदेश प्रवक्ता बने गजेंद्ररथ गर्व…पढ़ें पूरी खबर!

प्रदेश की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति...

लक्ष्मी वर्मा जायेंगी राज्यसभा: बीजेपी ने बड़े वोट बैंक कुर्मी समाज को साधा!

बीजेपी ने राज्य सभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित...

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...