सिहावा से बोराई तक लगे जाम से हुई जनता परेशान..!

Date:

सिहावा से बोरई तक लगभग 40 किलोमीटर की सड़क पर यातायात जाम अब एक आम समस्या बन चुका है। सड़क पर जगह-जगह खड़ी गाड़ियों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केशकाल घाट पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण भारी मालवाहक गाड़ियों को इस मार्ग से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। सड़क पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं और ओवरलोड गाड़ियों के आवागमन से सड़क की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। सड़कों की दयनीय दशा को देखते हुए अब ग्रामीण इस मार्ग से यात्रा करने में डर महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को जल्द ही इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए, ताकि लोगों की जान-माल को खतरे से बचाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! पढ़िए गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख!

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! देश की परिस्थियाँ...

रायपुर: CPM ने सौंपा ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो: गजेंद्ररथ गर्व

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सीपीएम ने सौंपा ज्ञापन,...

23 जून को रायपुर: धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के पत्रकार!

23 जून को धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के...