Big Breaking: बच्चों से भरी स्कूल वैन गिरी सोन नदी में, मच गया शोर

Date:

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां बच्चों से भरी तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर सोन नदी में जा गिरी, इस भयानक हादसे के बाद चीख पुकार मच गई है। बताया जाता है कि स्कूल वैन में करीब 15 बच्चे सवार थे। सभी को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल वैन में करीब 15 बच्चे सवार होकर हैप्पी पब्लिक स्कूल जा रहे थे, तभी पीसौद से हसौद आने वाली सोन नदी में वैन जा पलटी। बताया जा रहा है सभी बच्चे और ड्राइवर सही सलामत है, कोई जनहानि नहीं हुई है, ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सभी बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

कोरबा: CKS के 3 सेनानियों ने दी थाने पहुंचकर गिरफ्तारी…पढ़ें पूरा मामला!

SECL गेवरा अधिकारियों पर फर्जी FIR का आरोप, उमागोपाल...

iNSta से LOVe फिर LIV in और आखिर में MUrder!

रायपुर: इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती, चार साल का...

जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनि मत से पारित…क्या है नया नियम पढ़ें!

राज्यसभा में मंगलवार दोपहर विपक्षी दलों के भारी हंगामे...