छत्तीसगढ़ में हो रहा है नए अस्पताल का निर्माण, योग और नेचुरोपैथी की स्पेशल सुविधा

Date:

छत्‍तीसगढ़ को जल्‍द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है। रायपुर में 100 बिस्‍तरों वाला नया अस्‍पताल बनने जा रहा है। इसका शिलान्‍यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अक्‍टूबर को करेंगे। इसके बाद इसका निर्माण जल्‍द शुरू हो जाएगा। इसके बनने के बाद प्रदेश के मरीजों का इलाज प्राकृतिक चिकित्‍सा पद्धति से किया जाएगा। छत्‍तीसगढ़ सरकार में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री श्‍याम बिहारी जायसवाल ने केंद्र सरकार के द्वारा दी गई बड़ी सौगात की जानकारी दी है। प्रदेश के मरीजों को इलाज के लिए अब परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। प्रदेश को एक और अस्‍पताल मिल गया है। इसका निर्माण जल्‍द ही शुरू हो जाएगा। आयुर्वेदिक अस्‍पताल का निर्माण रायपुर में 10 एकड़ जमीन पर किया जाएगा।

प्रदेश को प्राकृतिक चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिली है। केंद्र सरकार ने छत्‍तीसगढ़ को आयुर्वेदिक अस्‍पताल की सौगात दी है। इस अस्‍पताल के निर्माण की शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अक्‍टूबर को शिलान्‍यास करेंगे। इस 100 बिस्‍तर वाले योग और नेचुरोपैथी अस्पताल का शिलान्यास के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा।

प्रदेश में गंभीर बीमारी व प्राकृति चिकित्‍सा के लिए मरीजों के पास माध्‍यम ज्‍यादा नहीं थे। इसके चलते उन्‍हें परेशान होना पड़ता था। अब प्राकृतिक चिकित्‍सा कराने वाले मरीजों को बड़ी सुविधा मिल जाएगी। जहां मरीजों को अब योग और नेचुरोपैथी से इलाज मिलेगा।

अस्‍पताल के निर्माण के बाद यहां डॉक्‍टर्स, मेडिकल स्‍टाफ, सपोर्टिंग स्‍टाफ समेत अन्‍य क्षेत्र में रोजगार के अवसर खुलेंगे। इन सभी पदों पर सरकार के द्वारा भर्ती की जाएगी। इतना ही नहीं, स्‍थानीय स्‍तर पर भी छोटे स्‍तर पर स्‍वरोजगार के अवसर भी खुलेंगे।

केंद्र सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ सहित आंध्रप्रदेश, ओडिशा में भी योग और नेचुरोपैथी अस्पताल बनाए जाएंगे। इन राज्‍यों को भी केंद्र की ओर से अस्‍पताल की सौगात दी गई है। जहां आयुर्वेदिक अस्‍पताल का निर्माण किया जाएगा। पीएम मोदी 29 अक्‍टूबर को यहां भी वर्चुअली जुड़कर शिलान्‍यास करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आज महालक्ष्मी गणेश सरस्वती जी की महापूजा विधि और मुहूर्त जानें…पढ़ें!

लक्ष्मी पूजन का महत्व (Significance of Laxmi Pujan) ​दिवाली के...

ठगी, ब्लैकमेलिंग और उगाही जैसे गंभीर आरोप,दीपक टंडन उर्फ आंबेडकर टंडन सुर्खियों में…पढ़ें!

रायपुर: ठगी, ब्लैकमेलिंग और उगाही जैसे गंभीर आरोपों को...

खरोरा: केसला सरपंच को न्यायालय ने क्यों हटाया?

खरोरा: ग्राम पंचायत केसला की सरपंच माया वंश को...

रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम…पढ़ें!

  उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या 7 नवंबर 2026 को...