सूरजपुर हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर, पुलिस को मिली और तीन दिनों की रिमांड

Date:

जिले के पुलिस विभाग में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और 11 साल की बेटी के सभी पांच हत्यारों को आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पुलिस को तीन और दिनों की रिमांड सौंप दी है। इससे पहले आज ही उनके दो दिनों की अभिरक्षा ख़त्म हुई थी जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया था। पुलिस ने पहली पेशी में ही 5 दिनों की रिमांड की मांग की थी। गौरतलब है कि प्रधान आरक्षक की बेटी और पत्नी की बेरहमी से हत्या कर उनके शव खेत में फेंक दिए गए थे। इस मामले का मुख्य आरोपी कुलदीप साहू था जिसे घटना के दो दिन बाद बस में सफर के दौरान पकड़ा गया था वही कुलदीप के अलावा पुलिस ने चार अन्य आरोपी रिंकू सिंह, सीके सिंह, गोल्डी साहू और सूरज साहू को भी गिरफ्तार किया था। सीके चौधरी यानी चंद्रकांत चौधरी कांग्रेस के स्टूडेंट विंग एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष रह चुका है। पद पर रहते हुए हत्याकांड के वारदात में उसकी अहम भूमिका सामने आई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय...

प्रदेशवासियों से बड़ी अपील…बचालो अपने प्यारे छत्तीसगढ़ को! जरूर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजनीतिक दलें कैसा खेल खेलती हैं...

18 साल पुराने पोराबाई नकल प्रकरण में फैसला…पढ़ें!

बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में 18 वर्ष के...

छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के...