अंधविश्वासी मां के कारण दो बच्चों की मौत, जाने पूरा मामला

Date:

छत्तीसगढ़ में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। एक गांव में दो सगे भाइयों की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई। परिवार के 4 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला किसी बाबा की फोटो को सामने रखकर जाप कर रही थी। घटनास्थल पर पूजन सामग्री और कुछ कपड़े मिले हैं। पुलिस ने परिवार के चार अन्य लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में बाराद्वार थाना क्षेत्र के तांदुलडीह गांव में दो सगे भाइयों- 25 साल के विकास गोड और 22 साल के विक्की गोड की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने महिला, उसके एक बेटा और दो बेटियों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

उन्होंने बताया कि तांदुलडीह गांव के एक घर में फिरित बाई, अपने तीन बेटे और दो बेटियों के साथ किसी बाबा की फोटो को सामने रखकर जाप कर रही थी। इस दौरान जब वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी तब पड़ोसियों ने उसका दरवाजा खुलवाया। फिरित बाई ने बताया कि वह घर में पूजा कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि जब पड़ोसी घर के भीतर पहुंचे तब महिला के दो बेटे विकास और विक्की जमीन में मूर्छित पड़े हुए थे। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। बाद में पुलिस ने दोनों भाइयों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने फिरित बाई, विशाल, अमरीकन बाई और चंद्रिका बाई को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटनास्थल पर पूजन सामग्री और कुछ कपड़े मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

रायपुर: मोवा इलाके में क्यों चली गोली, दो की मौत…पढ़ें!

रायपुर में नशे में धुत बाउंसर ने पत्नी से...

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के एक महत्वपूर्ण गवाह पवन दुर्गम का बयान…क्या बताया पढ़िए!

दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मोहन...

थलापति बनाम माटीपुत्र: छत्तीसगढ़ में क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियां असफल क्यों?

छत्तीसगढ़ में क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियां असफल क्यों? तमिलनाडु में एक्टर...