जानिए कैसे चाय बेचने वाले ने 400 लोगों को लगाया 100 करोड़ का चुना

Date:

रायपुर में चाय बेचने वाला भूनेश्वर साहू 400 से अधिक लोगों से 100 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में गिरफ्तार हुआ है। उसने शेयर ट्रेडिंग में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लोगों से बड़ी रकम ऐंठी। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

छत्‍तीसगढ़ के रायपुर में एक साधारण चाय बेचने वाले भूनेश्वर साहू ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 400 से अधिक लोगों से करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी कर डाली। रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र में यह मामला सामने आया, जहां पुलिस ने इस ठगी के मास्टरमाइंड भुवनेश्वर साहू को उसके साथी मनोहर साहू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। यह वही शख्स है, जिसने चाय का ठेला चलाने से लेकर करोड़ों की ठगी तक का सफर तय किया।

भुवनेश्वर साहू ने खुद को शेयर बाजार में बड़ा खिलाड़ी बताते हुए सैकड़ों लोगों को यह भरोसा दिलाया कि अगर वे उसके जरिए शेयर ट्रेडिंग में निवेश करेंगे तो उन्हें दोगुना मुनाफा मिलेगा। शुरुआत में उसने छोटे-छोटे मुनाफे देकर लोगों का विश्वास जीत लिया और धीरे-धीरे उनसे लाखों रुपये का निवेश करवा लिया। उसके इसी झांसे में आकर 400 से अधिक लोगों ने अपनी गाढ़ी कमाई गंवा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...