Raipur Mausam Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई शुरू, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

Date:

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई शुरू हो गई है। उत्तरी हिस्से से दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजर हा है। शनिवार को सरगुजा संभाग के जिलों में शुष्क हवा सक्रिय होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिन में सरगुजा संभाग में रात का तापमान गिरने लगेगा उसके बाद ठंठक का एहसास होने लगेगा। विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों में छत्तीसगढ़ के बचे हुए हिस्सों से भी दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो जाएगी।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यहां दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है जिस कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। अक्टूबर महीने में भी लोगों को कूलर चलाना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान औसत से अधिक है जिस कारण से गर्मी का एहसास हो रहा है।

शनिवार को प्रदेश में मानसून की गतिविधि सामान्य रहीं। एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई जिस कारण से लोगों को गर्मी से राहत मिली। शनिवार को सुकमा जिले में 40 मिमी, बीजापुर जिले में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं रायपुर में दिन का तापमान 35.3 डिग्री तापमान रहा था जो औसत से 3 डिग्री ज्यादा था। अंबिकापुर में 32.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबकि जगदलपुर में 33.9 डिग्री तापमान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय...

प्रदेशवासियों से बड़ी अपील…बचालो अपने प्यारे छत्तीसगढ़ को! जरूर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजनीतिक दलें कैसा खेल खेलती हैं...

18 साल पुराने पोराबाई नकल प्रकरण में फैसला…पढ़ें!

बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में 18 वर्ष के...

छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के...